फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways 150 private trains to run on 100 routes

150 निजी ट्रेनों के परिचालन के लिए भारतीय रेलवे ने किया 100 रेलमार्गों का चयन

Sun, 29 Dec 2019 11:12 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 29 Dec 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways 150 private trains to run on 100 routes

भारतीय रेलवे ने 150 निजी ट्रेनों के परिचालन के लिए 100 रेलमार्गों का चयन कर लिया है। इसके लिए अगले महीने यानी जनवरी में बोलियां किए जाने की संभावना है। भारतीय रेलवे के इस कदम से भारत में निजी ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। यानी यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन में रेलवे का एकाधिकार भी खत्म होने जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 19 दिसंबर को वित्त मंत्रालय के अधीन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अप्रेजल कमिटी ( पीपीपीएसी ) द्वारा प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी। इसलिए अब निजी ऑपरेटर्स द्वारा ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन

 
इकॉनमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा है कि बोली लगाने के लिए कई लंबी दूरी के मार्गों का चयन किया गया है। इनमें ये मार्ग शामिल हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मुंबई - कोलकाता
  • मुंबई - चेन्नई
  • मुंबई - गुवाहाटी
  • नई दिल्ली - मुंबई
  • तिरुवनंतपुरम - गुवाहाटी
  • नई दिल्ली - कोलकाता
  • नई दिल्ली - बंगलूरू
  • नई दिल्ली - चेन्नई
  • कोलकाता - चेन्नई
  • चेन्नई - जोधपुर
  • मुंबई - वाराणसी 
  • मुंबई - पुणे
  • मुंबई - लखनऊ
  • मुंबई - नागपुर
  • नागपुर - पुणे
  • सिकंदराबाद - विशाखापट्टनम
  • पटना - बंगलूरू
  • पुणे - पटना
  • चेन्नई - कोयंबटूर
  • चेन्नई - सिकंदराबाद
  • सूरत - वाराणसी
  • भुवनेश्वर - कोलकाता 

कुछ अन्य प्रस्तावित गैर महानगर मार्गों में ये मार्ग शामिल हैं-

  • गोरखपुर - लखनऊ
  • कोटा - जयपुर
  • चंडीगढ़ - लखनऊ
  • विशाखापट्टनम - तिरुपति
  • नागपुर - पुणे


अन्य मार्गों में नई दिल्ली से पटना, इलाहाबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, कटरा, गोरखपुर, छपरा और भागलपुर का भी चयन किया गया है। 100 मार्गों में से 35 नई दिल्ली से कनेक्ट होंगे, जबकि 26 मुंबई से, 12 कोलकाता से, 11 चेन्नई से और आठ बंगलूरू से कनेक्ट होंगे। 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दिया बयान

मामले में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे निजी ट्रेनों के लिए मार्गों की पहचान कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि पीपीपीएसी ने 150 ट्रेनों के संचालन के लिए निजी कंपनियों से बोलियां आमंत्रित करने के रेलवे के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है और 10-15 दिनों के भीतर बोलियां आमंत्रित की जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed