फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian rail to provide confirm ticket to all

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, होली पर सबको मिलेगा कन्फर्म टिकट!

Sat, 05 Mar 2016 12:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:53 AM IST
सार

  • उत्तर रेलवे होली पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा
  • उत्तर रेलवे अन्य सुविधाएं भी देने जा रहा है

विज्ञापन
Indian rail to provide confirm ticket to all
indian rail

विस्तार

उत्तर रेलवे होली पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों के संचालन के अलावा अन्य सुविधाएं भी देने जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी कम की जा सके साथ ही उन्हें अपने खास होने का एहसास हो। उत्तर रेलवे ने होली पर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


यात्रियों को शिकायत रहित यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होली के अलावा ये इंतजाम ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी जारी रहेंगे। इसके तहत आरक्षण काउंटरों की अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की लगातार और नियमित रूप से उद्घोषणा कराई जाएगी ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके और वे आरामदायक सफर कर सकें और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हो सके। साथ ही स्पेशल ट्रेनों में अधिक से अधिक आरक्षण कराए जा सकें। सभी की टिकट कफंर्म कराने के लिए उनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों के विज्ञापन भी प्रकाशित होंगे। कुलियों पर भी नजर रहेगी जिससे वे यात्रियों से अधिक फीस न वसूल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली और ग्रीष्मकाल में 2016 की अवधि के दौरान आरक्षण कार्यालयों में काउंटर के बाहर खिड़की के पास रेलवे स्टाफ तैनात किए जाएंगे। आरक्षण मांग पत्र को आरक्षण लिपिक को प्रस्तुत करने से पूर्व मांग पत्र को वे चेक करेंगे। फार्म में किसी प्रकार की कमी तो नहीं रह गई है और फार्म में लिखा गया नाम पता ठीक है या नहीं देखेंगे। इसके बाद उस पर काउंटर साइन करेंगे। सभी आरक्षण काउंटर पर सुबह 7:30 बजे से पर्यवेक्षण के उद्देश्य से स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद उन्हें संबंधित काउंटर पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही दलालों और असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए आरक्षण कार्यालय पर वाणिज्य, विजिलेंस, आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया जाएगा। 

होली के आसपास की तिथियों में मुंबई जाने एवं वहां से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुंबई सीएसटी-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक-भटनी के बीच चलने वाली ये दोनों स्पेशल ट्रेनें इलाहाबाद के रास्ते चलेंगी। गाड़ी संख्या 01047 मुंबई सीएसटी-गोरखपुर का संचालन 21 एवं 28 मार्च को मुंबई से अपराह्न 3.35 बजे होगा। जो दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर होते हुए अगले दिन शाम 6.10-6.35 बजे इलाहाबाद एवं जंघई, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया होते हुए सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेंगी। 

गोरखपुर से गाड़ी संख्या 01048 का संचालन 23 एवं 30 मार्च की सुबह 10.30 बजे होगा, जो रात 11.00-11.30 बज इलाहाबाद एवं अगले दिन रात 11.15 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01023 लोकमान्य तिलक-भटनी 18 एवं 25 मार्च को लोकमान्य तिलक से सुबह 11.20 बजे चलकर थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11.40-12.05 बजे इलाहाबाद एवं यहां से जंघई, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ होते हुए शाम 7.15 बजे भटनी पहुंच जाएंगी। 


भटनी से गाड़ी संख्या 01024  का संचालन 19 एवं 26 मार्च की रात 9.15 बजे होगा। स्पेशल ट्रेन सुबह 6.30-7.05 बजे इलाहाबाद एवं अगले दिन सुबह 4.05 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। 18 कोच की इन दोनों ट्रेनों में दस स्लीपर, चार एसी थ्री, दो जनरल एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed