फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian oil resumes supply of atf to jet airways

इंडियन ऑयल ने दी जेट एयरवेज को तात्कालिक राहत, फिर से शुरू की ईंधन की आपूर्ति

Sat, 06 Apr 2019 12:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 06 Apr 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
indian oil resumes supply of atf to jet airways

वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने फिलहाल तात्कालिक राहत दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार देर रात को फिर से जेट के विमानों को हवाई ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को ही दिन में इंडियन ऑयल ने जेट एयरवेज को हवाई ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने दिया भरोसा

इंडियन ऑयल ने बताया कि एयरलाइन कंपनी ने उसको भरोसा दिया है कि वो जल्द ही बकाया राशि का भुगतान कर देगा। इस भरोसे के बाद ही आपूर्ति को शुरू किया गया है। इससे अब कंपनी के विमान खड़े नहीं होंगे और उड़ानें भी अपने गंतव्य के लिए उड़ सकेंगी। 

विज्ञापन

फिलहाल है 100 करोड़ डॉलर का बकाया

कंपनी पर फिलहाल 100 करोड़ डॉलर (69.23 लाख करोड़ रुपये) बकाया है। इंडियन ऑयल ने भुगतान नहीं करने पर जेट एयरवेज की तेल आपूर्ति रोक दी थी। इस कदम से परिचालन में चल रहे कंपनी के करीब 26 विमानों पर असर पड़ा था और जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो इनकी उड़ानें भी रोकी जा सकती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

indian oil resumes supply of atf to jet airways

15 विमानों का पंजीकरण होगा रद्द

जेट एयरवेज को किराये पर विमान देने वाली लीजकर्ता कंपनी एवलॉन ने नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिखकर अगले 10 दिनों में उसके 15 विमानों का पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। लीजकर्ताओं का कहना है कि एक बार विमानों का पंजीकरण रद्द हो जाए तो इन्हें अन्य कंपनियों को देने के लिए भारत से बाहर ले जा सकते हैं।  

जेट की बोली के लिए खुला टेंडर

कंपनी को खरीदने के लिए एसबीआई सहित अन्य बैंकों के कंशोर्सियम ने बोलीदाताओं के लिए तीन दिन के लिए एक टेंडर को खोला है। बैंकों को उम्मीद है कि इन तीन दिनों में जेट को खरीदार मिल जाएगा। अगर खरीदार नहीं मिला तो फिर जेट एयरवेज का हाल भी किंगफिशर जैसा होने की उम्मीद है। ऐसे में देश के विमानन सेक्टर पर बहुत ही गंभीर असर पड़ने की संभावना है।

16,000 कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

बैंकों से पैसे नहीं मिलने की वजह से जेट एयरवेज ने 16,000 कर्मचारियों की मार्च की सैलरी टाल भी दी है। कंपनी अगस्त से पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी देने में देरी कर रही है। 

एयरलाइन के चीफ पीपल ऑफिसर राहुल तनेजा ने कर्मचारियों का कहना है, "तकनीकी कारणों से पैसे मिलने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। हम बैंकों के साथ लगातार बात कर रहे हैं ताकि कोई समाधान निकल सके।" उन्होंने यह नहीं बताया कि कर्मचारियों को तनख्वाह कब मिलेगी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि नौ अप्रैल को उन्हें इसके बारे में अगली सूचना दी जाएगी। 

indian oil resumes supply of atf to jet airways
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल - फोटो : PTI

सरकार दखल नहीं देना चाहती

नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज की मदद में सरकार की दखल से मना किया। उन्होंने कहा बैंक एयरलाइन के शेयरहोल्डर हैं और वही निर्णय ले रहे हैं। मंत्रालय इसमें दखल नहीं देना चाहता। 

आपके लिए क्यों जरूरी है जानना

जेट एयरवेज फिलहाल काफी मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में हवाई ईंधन की आपूर्ति बंद होने से यात्रियों पर असर पड़ता। अगर आप भी जेट एयरवेज के जरिए कहीं जा रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी फ्लाइट अब रद्द न हो। हालांकि उड़ान के समय के बारे में आपको हवाई कंपनी से संपर्क करना होगा। 

कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि बिजनेस जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed