{"_id":"5fd4856f8ebc3e3ec81e52db","slug":"indian-oil-gives-brand-identity-to-convenient-5-kg-lpg-cylinder-as-chhotu","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOC की पहल, 'छोटू' नाम से जाना जाएगा पांच किलो वाला सिलिंडर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IOC की पहल, 'छोटू' नाम से जाना जाएगा पांच किलो वाला सिलिंडर
Sat, 12 Dec 2020 02:25 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
आईओसी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अपने पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर को 'छोटू' नाम दिया है। आईओसी का यह छोटा सिलिंडर विभिन्न बिक्री केंद्रों पर आसानी से उपलब्ध है। आईओसी के पेट्रोल पंप से लेकर, किराना स्टोरों पर यह उपलब्ध है। इस सिलिंडर को केवल पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
पूरे देश में उपलब्ध होगा सिलिंडर
इसके लिए आवास पते का पहचान कार्ड आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईओसी के चेयरमैन एसएम वैद्य ने बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले पांच किलो के 'छोटू' सिलिंडर को एक संक्षिप्त आभासी आयोजन में जारी किया। यह सिलिंडर पूरे देश में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
निम्न आय वर्ग के लोगों के बीच है प्रचलित
पांच किलो का यह छोटा सिलिंडर निम्न आय वर्ग के लोगों और युवाओं के बीच काफी प्रचलित हैं। जो पेशेवर अकेले रहते हैं और जिनके पास परंपरागत 14.2 किलो का सिलिंडर खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। उनके बीच यह सिलिंडर काफी उपयोग में लाया जाता है। आईओसी का कहना है कि यह नया नाम ग्राहकों के बीच पसंद किया जाएगा और अब उनके लिए पांच किलो का सिलिंडर इसका नाम लेकर खरीदने में आसान होगा।
विज्ञापन
सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।