{"_id":"62848e29fef58f645243a6cf","slug":"indian-oil-corporation-net-worth-down-by-31-percent-indian-oil-company-record-profit-in-2021-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOC Q4 Results: इंडियन ऑयल का मुनाफा 31 फीसदी से ज्यादा घाटा, जानें पिछले साल कितना हुआ था फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IOC Q4 Results: इंडियन ऑयल का मुनाफा 31 फीसदी से ज्यादा घाटा, जानें पिछले साल कितना हुआ था फायदा
Wed, 18 May 2022 11:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 May 2022 11:42 AM IST
सार
Indian Oil Q4 Result: इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कीमतों में जारी उछाल के साथ ऑपरेटिंग लागत मार्च तिमाही में बढ़कर 2.06 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समन अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी)
- फोटो : Social Media
विस्तार
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने मंगलवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। परिणामों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी मुनाफा कम हुआ है, इसमें 31.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि कंपनी ने 6,021.88 करोड़ रुपये या 6.56 रुपये प्रति शेयर का एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया है, यह एक साल पहले समान अवधि में 8,781.30 करोड़ रुपये या 9.56 रुपये प्रति शेयर रहा था।
विज्ञापन
पिछली तिमाही के मुकाबले लाभ
कंपनी की ओर से पेश किए गए नतीजों को देखें तो कंपनी का मुनाफा इससे पिछली यानी तीसरी तिमाही के 5,860.80 करोड़ रुपये के मुकाबले ज्यादा है। कंपनी की ओर से मुनाफे में गिरावट को लेकर जारी किए गए बयान में कहा गया कि पेट्रोरसायन कारोबार में मार्जिन गिरने और वाहन ईंधन की बिक्री पर नुकसान की वजह से ऐसा हुआ है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कीमतों में जारी उछाल के साथ ऑपरेटिंग लागत मार्च तिमाही में बढ़कर 2.06 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समन अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
इस अनुपात में बोनस शेयर होंगे जारी
कंपनी के बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। इसके तहत प्रत्येक दो मौजूदा इक्विटी शेयरों के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य का एक नया बोनस शेयर दिया होगा। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो कंपनी ने 30,443.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है। कंपनी को बीते वित्त वर्ष एकल आधार पर 7.28 लाख करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन