फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian mobility market to grow 2x to surpass USD 600 bn by 2030: Google-BCG report Business News In Hindi

Google-BCG Report: घरेलू मोबिलिटी का आकार 2030 तक होगा 600 अरब डॉलर, गूगल-बीसीजी की नई रिपोर्ट में दावा

Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
सार

जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की लोकप्रियता बढ़ रही है, हर तीन में से एक ग्राहक अगली नई गाड़ी की खरीद के लिए ईवी के विकल्प पर विचार कर रहा है। कंपनियों को भारत के मोबिलटी ग्राहकों की तेजी से विकसित हो रही प्राथमिकताओं को पहचानना चाहिए।

विज्ञापन
Indian mobility market to grow 2x to surpass USD 600 bn by 2030: Google-BCG report Business News In Hindi
गूगल-बीसीजी की रिपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय मोबिलिटी उद्योग का आकार 2030 तक दोगुना होकर 600 अरब डॉलर को पार कर सकता है। गूगल और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक, शेयर्ड और कनेक्टेड मोबिलिटी जैसे उभरते आय स्रोत 100 अरब डॉलर का योगदान करने के लिए तैयार हैं, जो स्वच्छ, टिकाऊ गतिशीलता की ओर एक मजबूत कदम का संकेत है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की लोकप्रियता बढ़ रही है, हर तीन में से एक ग्राहक अगली नई गाड़ी की खरीद के लिए ईवी के विकल्प पर विचार कर रहा है। कंपनियों को भारत के मोबिलटी ग्राहकों की तेजी से विकसित हो रही प्राथमिकताओं को पहचानना चाहिए। ईवी, डिजिटल और आर्टिफिशियल में वैश्विक नवाचार का प्रभावी ढंग से उपयोग करना कंपनियों के लिए अब महत्वपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर चुनौतियां
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में कुछ चुनौतियां हैं, जैसे कि चार्जिंग स्टेशनों की कमी, वाहनों की ऊंची कीमत, बैटरी का जीवन और कुछ चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल्स के बारे में चिंता।देखा जाए तो इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, एक तिहाई उपभोक्ता अपनी अगली कार या बाइक के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन
इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहक उन्नत तकनीक और स्टाइल को प्राथमिकता देते हैं, जबकि दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदार आराम, व्यावहारिकता और कीमत को ज्यादा महत्व देते हैं। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में महिलाओं की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत हो गई है, जो पहले केवल 38 प्रतिशत थी।


इसके अलावा, भारत में लोग अपनी कारों में इन्फोटेनमेंट, पार्किंग सहायता और सुरक्षा जैसी सुविधाओं की मांग करते हैं। कुल मिलाकर, भारतीय मोबिलिटी उद्योग में इलेक्ट्रिक वाहनों और कनेक्टेड सुविधाओं की ओर एक बड़ा बदलाव आ रहा है, और यह बाजार तेजी से विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed