फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian medicines are popular in the world for their quality, it is not right to question them

Cough Syrup Row: भारतीय दवाएं दुनिया में गुणवत्ता के लिए प्रचलित, सिर्फ एक घटना से उनपर सवाल खड़ा करना सही नही

Sat, 08 Oct 2022 01:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 08 Oct 2022 01:21 PM IST
सार

Cough Syrup Row: स्टेंडिंग नेशनल कमिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ना ने कहा है कि भारत में उत्पादित दवाएं अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। एक केवल घटना के आधार पर भारत में निर्मित दवाओं पर सवाल खड़ा करना सही नहीं है। 

विज्ञापन
Indian medicines are popular in the world for their quality, it is not right to question them
cold cough syrup - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाम्बिया में कफ सिरप के इस्तेमाल से 66 बच्चों की मौत के बाद बनी स्टैंडिंग नेशनल कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा है कि भारत में जनता को अवगत कराया जाना चाहिए कि उक्त दवा का लाइसेंस केवल निर्यात के लिए था। भारत में बिकने वाले कफ सिरप से ऐसी संभावना नहीं है। बता दें कि उक्त दवा का उत्पादन भारत की एक नई फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की ओर से किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टेंडिंग नेशनल कमिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. वाईके गुप्ना ने कहा है कि भारत में उत्पादित दवाएं अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। एक केवल घटना के आधार पर भारत में निर्मित दवाओं पर सवाल खड़ा करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में दवाओं के निर्माण से जुड़ी नियामक संस्था मजबूत है और हम ऐसी चीजों के खिलाफ नो टॉललेंस की नीति अपनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गाम्बिया में हुई घटना के बारे में बोलते हुए डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा है कि मौत की पहली घटना जुलाई महीने में रिपोर्ट की गई थी, पर WHO की ओर से भारतीय नियामक को इसकी जानकारी 29 सितंबर को दी गई। भारत सरकार को अब तक नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिली है। जांचे गए 23 नमूनों में से 4 में डायथिलीन ग्लाइकॉल-एथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया। मामले में गुम कड़ियों की हर हाल में जांच होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed