{"_id":"616189a38ebc3eab06760227","slug":"indian-job-market-grows-57-pc-annually-in-sept-ahead-of-festive-season-naukri-jobspeak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी जॉबस्पीक: भारतीय जॉब मार्केट ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, इस सेक्टर में बरसीं सबसे ज्यादा नौकरियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नौकरी जॉबस्पीक: भारतीय जॉब मार्केट ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, इस सेक्टर में बरसीं सबसे ज्यादा नौकरियां
Sat, 09 Oct 2021 05:54 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:54 PM IST
सार
कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद से सभी सेक्टरों में महत्वपूर्ण सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसमें 138 फीसदी के साथ आईटी सेक्टर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
नौकरी जॉबस्पीक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौकरी बाजार ने लगातार तीसरे महीने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। सितंबर में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2,753 जॉब पोस्टिंग के साथ इसने सितंबर 2019 में पूर्व-कोविड 19 स्तर को पार कर लिया है। ये सितंबर 2019 के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है।
नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक इंडेक्स है जो महीने दर महीने Naukri.com वेबसाइट पर जॉब लिस्टिंग के आधार पर भर्ती गतिविधियों की गणना और रिकॉर्ड करता है। यह विभिन्न उद्योगों, शहरों और अनुभव के स्तरों के मद्देनजर भर्ती गतिविधि को मापता है।
आईटी सेक्टर रहा अव्वल
साल दर साल सभी सेक्टरों में महत्वपूर्ण सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसमें 138 फीसदी के साथ सबसे आगे आईटी सेक्टर रहा। दूसरे नंबर पर 82 फीसदी के साथ आतिथ्य सेक्टर रहा। इसके बाद 70 फीसदी के साथ रिटेल सेक्टर ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। इसी तरह शिक्षा क्षेत्र में 53 फीसदी, बैंकिंग सेक्टर में 43 फीसदी और टेलीकॉम सेक्टर में 37 फीसदी वृद्धि देखी गई।

Indian job market, grows 57 pc annually in Sept ahead of festive season: Naukri JobSpeak