फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian IT Industry: There will be a decline in recruitment of freshers Experts warned

Indian IT Industry: आईटी क्षेत्र में फ्रेशर्स की भर्तियों में आएगी गिरावट! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Mon, 16 Oct 2023 05:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 05:13 AM IST
सार

जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन ने चेतावनी दी है कि दुनिया दशकों में सबसे खतरनाक समय का सामना कर रही है। इसके अलावा, महंगाई, उच्च ब्याज दरें, कम निवेश व भू-राजनीतिक तनाव के कारण दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे भी उम्मीदों से कम रहे। 

विज्ञापन
Indian IT Industry: There will be a decline in recruitment of freshers Experts warned
आईटी उद्योग भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक संकट और ग्राहकों के विवेकाधीन खर्च में कटौती से भारतीय आईटी उद्योग की कैंपस भर्ती में इस साल काफी कमी आने की आशंका है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इन्फोसिस व एचसीएल टेक की भर्तियों में सुस्ती आने वाले वक्त में फ्रेशर्स के लिए नौकरी पाने की राह कठिन बना सकती है।

विज्ञापन


जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन ने चेतावनी दी है कि दुनिया दशकों में सबसे खतरनाक समय का सामना कर रही है। इसके अलावा, महंगाई, उच्च ब्याज दरें, कम निवेश व भू-राजनीतिक तनाव के कारण दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे भी उम्मीदों से कम रहे। 
विज्ञापन


वैश्विक वृद्धि में कमी से भी चिंताएं बढ़ी हैं। उधर, दूसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, आईटी क्षेत्र की दिग्गज टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों की संख्या में क्रमिक आधार पर कुल 15,800 की भारी गिरावट हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों दिग्गज कंपनियों में जारी है छंटनी
देश की तीनों दिग्गज आईटी कंपनियों में छंटनी लगातार जारी है। 30 सितंबर, 2023 तक इन्फोसिस के कर्मचारियों की संख्या तिमाही आधार पर 7,530 घटकर 3,28,764 रही। टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या सितंबर अंत में 6,000 घटकर 6,08,985 रह गई। हालांकि, वह चालू वित्त वर्ष में 40,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेगी। एचसीएल टेक का कुल कर्मचारी आधार सितंबर अंत में तिमाही आधार पर 2,299 घटकर 2,21,139 रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed