फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian industry warns against rising pipe imports from China, raising concerns about dumping and security risk

China: चीन से बढ़ते पाइप आयात पर भारतीय उद्योग की चेतावनी, डंपिंग और सुरक्षा खतरे को लेकर जताई चिंता

Wed, 05 Nov 2025 11:43 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 05 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

वित्त वर्ष 2025 में चीन से पाइप्स के आयात में वित्त वर्ष 2022 की तुलना में लगभग पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। उद्योग संगठन ने कहा कि चीनी कंपनियां भारतीय बाजार में पाइपों की डंपिंग कर रही हैं। साथ ही भारतीय सीमा शुल्क पर अधिक बिलिंग के माध्यम से करों और शुल्कों की चोरी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चीन न केवल बाजार में सस्ते पाइपों की बाढ़ लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
Indian industry warns against rising pipe imports from China, raising concerns about dumping and security risk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

चीन से सीमलेस पाइप्स और ट्यूब्स का आयात वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना से अधिक बढ़कर 4.97 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है। घरेलू उद्योग संगठन सीमलेस ट्यूब मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसटीएमएआई) के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 2.44 लाख मीट्रिक टन था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FTA: एफटीए वार्ता पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाशेंगे
विज्ञापन


उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में यह आयात 1.47 लाख टन रहा था, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में केवल 82,528 मीट्रिक टन का आयात हुआ था।

चीन से पाइप्स के आयात में पांच गुना बढ़ा

STMAI के अध्यक्ष शिव कुमार सिंघल ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 में चीन से पाइप्स के आयात में वित्त वर्ष 2022 की तुलना में लगभग पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू पाइप उद्योग की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के मजबूत समर्थन के बावजूद चीनी पाइप आयात में समय के साथ तेजी से वृद्धि हुई है। चीन से आयात पर अंकुश लगाने में ये प्रयास काफी हद तक अप्रभावी साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग संगठन ने चीनी कंपनियों पर लगाए गंभीर आरोप 

उद्योग संगठन ने कहा कि चीनी कंपनियां भारतीय बाजार में पाइपों की डंपिंग कर रही हैं। साथ ही भारतीय सीमा शुल्क पर अधिक बिलिंग के माध्यम से करों और शुल्कों की चोरी कर रही हैं। सिंघल ने बताया कि कथित तौर पर चीनी आयातक कस्टम क्लीयरेंस के दौरान उत्पादों के चालान मूल्य को कृत्रिम रूप से बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं, जबकि वही उत्पाद भारतीय बाजार में घरेलू निर्माताओं की तुलना में काफी कम कीमत पर बेच रहे हैं। यह निष्पक्ष व्यापार के सिद्धांतों को कमजोर करती है और भारतीय उत्पादकों को गंभीर प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान पहुंचाती है।

चीन सस्ते पाइपों से भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा

उन्होंने कहा कि चीन न केवल बाजार में सस्ते पाइपों की बाढ़ लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि ताप विद्युत, परमाणु ऊर्जा, तेल व गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को घटिया सामग्री की आपूर्ति करके गंभीर सुरक्षा चिंताएं भी पैदा कर रहा है।



सिंघल ने कहा कि ये गतिविधियां भारत के भविष्य के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के परिदृश्य के प्रमुख घटकों में घुसपैठ करने और संभावित रूप से समझौता करने के रणनीतिक प्रयास का संकेत देती हैं। ऐसे घटनाक्रमों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि ये भारत की आर्थिक संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक जोखिम पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सीमलेस पाइपों का न्यूनतम आयात मूल्य 85,000 रुपये प्रति टन है और भारतीय बाजारों में छोटी मात्रा में चीनी पाइपों का बाजार मूल्य 70,000 रुपये प्रति टन है। इसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर डंपिंग के कारण स्वदेशी क्षमता का कम उपयोग हो रहा है। साथ ही इससे रोजगार के अवसर भी खत्म हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed