फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal reached New Zealand to discuss FTA talks, said- will explore new opportunities for cooperation

FTA: एफटीए वार्ता पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल पहुंचे न्यूजीलैंड, बोले- सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाशेंगे

Wed, 05 Nov 2025 10:53 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 05 Nov 2025 10:53 AM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को न्यूजीलैंड पहुंचे, जहां वे अपने समकक्ष टॉड मैकक्ले के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति पर चर्चा करेंगे। गोयल ने कहा कि मैं दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश के नए अवसरों का पता लगाने के लिए निवेशकों के साथ-साथ उद्योग जगत के लीडर्स से भी मिलूंगा। 

विज्ञापन
Piyush Goyal reached New Zealand to discuss FTA talks, said- will explore new opportunities for cooperation
मंत्री पीयूष गोयल एफटीए पर चर्चा करने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे - फोटो : X (@PiyushGoyal)

विस्तार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को न्यूजीलैंड पहुंचे, जहां वे अपने समकक्ष टॉड मैक्ले से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mehli Mistry: 'कोई भी व्यक्ति संस्थान से बड़ा नहीं...', मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अलग होने का किया एलान

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश के नए अवसर 

गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि न्यूजीलैंड पहुंचकर चल रही एफटीए वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा करने पर खुशी है। उन्होंने बताया कि दोनों देश व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोयल ने कहा कि मैं दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश के नए अवसरों का पता लगाने के लिए निवेशकों के साथ-साथ उद्योग जगत के लीडर्स से भी मिलूंगा। 

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से गोयल की मुलाकात

पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से ऑकलैंड में मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हम मंत्री गोयल के साथ यहां मिलकर बेहद खुश हैं। हम भारत और आपके प्रयासों के लिए आभारी हैं, जो न केवल भारत के लिए बल्कि भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए भी अहम हैं।

लक्सन ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और मिलकर काम करने से पारस्परिक लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां साझा हित हैं और हम मिलकर नए अवसर तलाश सकते हैं।

भारतीय वाहन निर्माताओं का न्यूजीलैंड में स्वागत है

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि यहां सभी भारतीय ब्रांड मौजूद हैं। कुछ समय पहले ही, मेरे पिता ने एक नई कार खरीदी थी, और वह एक भारतीय वाहन था। हमारी अर्थव्यवस्था काफी खुली है। हम यहां कार नहीं बनाते। भारतीय वाहन निर्माताओं का न्यूजीलैंड में हार्दिक स्वागत है। और जब हम कोई व्यापार समझौता करेंगे, तो आप पाएंगे कि उन्हें यहां कार भेजने में कोई बाधा नहीं होगी।

दोनों देशों के बीच वित्त वर्ष 2025 में 1.3 अरब डॉलर का कारोबार हुआ

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर 3 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू हुआ। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च, 2025 को शुरू की गई। न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 2024-25 में 1.3 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

न्यूजीलैंड को भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में वस्त्र, फैब्रिक्स और घरेलू वस्त्र; दवाएं और चिकित्सा सामग्री; परिष्कृत पेट्रोल; कृषि उपकरण और मशीनरी जैसे ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरण, ऑटो, लोहा और इस्पात, कागज उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, झींगा, हीरे और बासमती चावल शामिल हैं।

प्रमुख आयातों में कृषि उत्पाद, खनिज, सेब, कीवी फल, मांस उत्पाद जैसे भेड़, मटन, दूध एल्बुमिन, लैक्टोज सिरप, कोकिंग कोयला, लकड़ियां और लकड़ी, ऊन और स्क्रैप धातुएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed