फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Forex Reserves decreased on week ended 1 October according to data released by RBI

आंकड़े: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई कमी, लेकिन देश के गोल्ड रिजर्व में बढ़त

Sat, 09 Oct 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 09 Oct 2021 09:26 AM IST
सार

विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

विज्ञापन
Indian Forex Reserves decreased on week ended 1 October according to data released by RBI
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

एक अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.169 अरब डॉलर कम होकर 637.477 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में इसमें 99.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई थी और यह 638.646 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। उससे पहले तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में यह 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर हो गया था। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट विदेशी मुद्रा संपत्तियां (एफसीए) में कमी से आई है। एफसीए 1.28 अरब डॉलर घटकर 575.451 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
विज्ञापन


स्वर्ण भंडार में बढ़त
इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 12.8 करोड़ डॉलर बढ़ा और 37.558 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास मौजूद देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 19.24 अरब डॉलर रह गया। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अपने सदस्यों को बहुपक्षीय ऋण देने वाली एजेंसी में उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में सामान्य एसडीआर का आवंटन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तिमाही में 34.1 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
जून तिमाही की बात करें, तो इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार सांकेतिक तौर पर 34.1 अरब डॉलर बढ़ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 27.9 अरब डॉलर बढ़ा था। अप्रैल-जून 2021 की अवधि के दौरान प्रमुख मुद्राओं तुलना में डॉलर की दर में आई कमी और सोने की कीमतों में वृद्धि को दर्शाते हुए मूल्यांकन लाभ, 2.2 अरब डॉलर था जबकि एक साल पहले की समान अवधि में, यह आठ अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed