फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy recovery signs after petrol now diesel demand also returns to pre covid 19 epidemic levels

रफ्तार पकड़ रही हैं आर्थिक गतिविधियां, महामारी से पहले के स्तर पर लौटी डीजल की मांग

Fri, 16 Oct 2020 04:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Oct 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Indian economy recovery signs after petrol now diesel demand also returns to pre covid 19 epidemic levels
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

भारत में आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं। इस साल अक्तूबर महीने में 15 दिनों में डीजल की मांग में 8.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तरह से पेट्रोल के बाद अब डीजल की मांग भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर लौट आई है। उद्योग जगत के आंकड़ों से इसका पता चला है।

विज्ञापन


सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है डीजल 
डीजल भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है। यह कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के बाद डीजल की बिक्री में इस साल की पहली सालाना वृद्धि है। महामारी के बाद लोग निजी वाहनों को अधिक तरजीह देने लगे हैं। इस कारण पेट्रोल की मांग में डीजल की तुलना में बेहतर सुधार आया है। 
विज्ञापन


1.5 फीसदी बढ़ी पेट्रोल की बिक्री 
एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर के दौरान के आंकड़ों में अनुमान से बेहतर सुधार देखने को मिला है। पेट्रोल की मांग पिछले महीने कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर आ गई थी। इन 15 दिनों के दौरान पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 1.5 फीसदी बढ़कर 9,82,000 टन पर पहुंच गई। यह बिक्री साल भर पहले की समान अवधि में 9,67,000 टन और सितंबर के पहले पखवाड़े में 9,68,000 टन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी रही विमानन ईंधन एटीएफ की मांग
भारत में 25 मार्च को लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से मांग में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली थी। अप्रैल महीने में ईंधन की मांग 49 फीसदी तक गिर गई थी। इस दौरान विमानन ईंधन एटीएफ की मांग साल भर पहले की तुलना में 57 फीसदी नीचे 1,35,000 टन पर आ गई। हालांकि यह एक महीने पहले के 1,30,000 टन से 2.5 फीसदी अधिक है। 

रसोई गैस की बिक्री में भी तेजी
इस दौरान रसोई गैस (एलपीजी) की बिक्री 11.6 लाख टन रही, जो साल भर पहले की तुलना में सात फीसदी और महीने भर पहले की तुलना में तीन फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed