फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy may contract further in 2020 due to coronavirus according to finance ministry report

कोरोना का प्रभाव, 2020 में 4.5 फीसदी GDP का अनुमान: सरकार

Mon, 06 Jul 2020 04:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Indian economy may contract further in 2020 due to coronavirus according to finance ministry report
अर्थव्यवस्था - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था सुस्त है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की और कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.5 फीसदी होगा। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में कई दिनों तक लॉकडाउन रहा। अब भी आर्थिक गतिविधियां पहले की तरह शुरू नहीं हुई हैं। साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था का भी प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमान सरकार द्वारा अप्रैल में जारी किए गए अनुमान के मुकाबले 6.4 फीसदी कम है। सरकार ने अपनी आर्थिक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ एक वैक्सीन की अनुपस्थिति के कारण होने वाली अनिश्चितता अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में अब तक राजस्व प्राप्तियों में साल-दर-साल आधार पर 68.9 फीसदी की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी के दौरान देश का निर्यात बढ़ा है। इस दौरान महंगाई दर कोरोना के अनुरूप रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


IMF ने जताया अनुमान
इस संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था चार से पांच फीसदी नीचे आ सकती है। 

हालांकि भारत सरकार के संरचनात्मक सुधारों और सामाजिक कल्याण उपायों से अर्थव्यवस्था को थोड़ी मदद मिली है। सरकार ने 20 लाख करोड़ से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का एलान किया था, जिसमें देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का ध्यान रखा गया।


पहली तिमाही में उभरते बाजारों में जैसे चीन, भारत, मलयेशिया और थाइलैंड और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में जैसे ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान के अतिरिक्त अन्य देशों की जीडीपी उम्मीद से काफी नीचे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed