फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian economy growth rate may be higher than RBI estimate in first quarter of current financial year 2025-26

Survey: पहली तिमाही में आरबीआई के अनुमान से ज्यादा रह सकती है वृद्धि दर, खपत और मांग से तय होगा भविष्य

Fri, 29 Aug 2025 06:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला, बोनस टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला, बोनस टीम, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 06:49 AM IST
सार

अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद पहली तिमाही के मजबूत आंकड़ों से बाजार पूरे वित्त वर्ष की तस्वीर देखने की कोशिश करेगा। जीडीपी आंकड़ों में खास नजर निजी खपत और मांग पर होगी। वर्तमान स्थिति में यह देखना जरूरी होगा कि भारत ने निजी खपत और मांग के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
Indian economy growth rate may be higher than RBI estimate in first quarter of current financial year 2025-26
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से ज्यादा रह सकती है। वहीं, अन्य एजेंसियों ने वृद्धि दर इससे ज्यादा रहने का अनुमान लगाया है। इक्रा ने पहली तिमाही के लिए 6.7 फीसदी का अनुमान दिया है। एसबीआई रिसर्च का अनुमान 6.8 से 7 फीसदी तक का है। रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक, पहली तिमाही की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.7 फीसदी रह सकती है।

विज्ञापन


सरकार पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को शाम पांच बजे जारी करेगी। अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद पहली तिमाही के मजबूत आंकड़ों से बाजार पूरे वित्त वर्ष की तस्वीर देखने की कोशिश करेगा। जीडीपी आंकड़ों में खास नजर निजी खपत और मांग पर होगी। वर्तमान स्थिति में यह देखना जरूरी होगा कि भारत ने निजी खपत और मांग के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया है। ऊंचे टैरिफ की वजह से घटते निर्यात के बीच अब घरेलू मांग एवं खपत ही अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि का समर्थन कर सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cotton Imports: कपास आयात पर ड्यूटी-फ्री छूट दिसंबर 2025 तक बढ़ी, सरकार बोली- वैश्विक बाजार में मिलेगी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंजीगत खर्च से अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा
सरकारी पूंजीगत खर्च में सालाना 52 फीसद की उल्लेखनीय वृद्धि ने पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। इस खर्च ने नौकरियों के सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, सीमेंट, स्टील और इंजीनियरिंग सामानों की मांग को प्रोत्साहित किया है। केंद्र सरकार का पूंजीगत खर्च 2.8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। यह वृद्धि निजी क्षेत्र की निवेश में कमी को संतुलित करने में महत्वपूर्ण रहा है।


ग्रामीण मांग और कृषि में सुधार की उम्मीद
ग्रामीण क्षेत्रों में खपत में उछाल से शहरी मांग की कमजोरी संतुलित होने की उम्मीद है। अनुकूल मानसून और रिकॉर्ड फसल उत्पादन से ग्रामीण आय बढ़ी है, जिससे एफएमसीजी, कृषि उपकरण और ग्रामीण खुदरा क्षेत्र में तेजी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Tariffs: जापान के मुख्य वार्ताकार ने वाशिंगटन यात्रा रोकी, भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच टोक्यो से ये अपडेट

टैरिफ का आगे दिख सकता है असर
पहली तिमाही टैरिफ से ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है, इसलिए अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन मजबूत रह सकता है। दूसरी तिमाही से पूरा असर होगा। इससे 2025-26 में वृद्धि दर घटकर 6.3 से 6.5 फीसदी के बीच रह सकती है। व्यापार तनाव और निजी निवेश में कमी का भी असर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed