फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian ecommerce snapdeal files ipo papers planing of raise 1250 crore rupees through public listing

Snapdeal IPO: ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील लाएगा आईपीओ, 1250 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना, जानें पूरी डिटेल

Tue, 21 Dec 2021 03:32 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

E-commerce Platform Snapdeal Files IPO Papers: देश का लोकप्रिय ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील आईपीओ लाने की तैयारी में है। डीआरएचपी के मुताबिक, आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है।

विज्ञापन
indian ecommerce snapdeal files ipo papers planing of raise 1250 crore rupees through public listing
स्नैपचैट

विस्तार

साल 2021 का आखिरी महीना आधा गुजर चुका है और नए साल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरसअल, इस साल कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च किए जा चुके हैं और अब एक और बड़ा आईपीओ आने को तैयार है, जहां निवेशक पैसा कमा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील की। कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से 1250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।  

विज्ञापन


सेबी के पास आवेदन दिया
देश के बड़े ई-कॉमर्स मंचों में से एक स्नैपडील ने आईपीओ के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक, आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ से मिली पूंजी का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वहीं, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सीएलएसए इंडिया और जेएम फाइनेंशियल निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
विज्ञापन


खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा
स्नैपडील के आईपीओ में 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा, जबकि इसका 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी बच हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित होगा। अबतक कंपनी ने करीब 12 बार फंड जुटाए हैं। स्नैपडील के ग्राहकों की संख्या वैसे तो देशभर में अच्छी खासी है लेकिन टियर 2 शहरों में इसका दबदबा ज्यादा है। आईपीओ के पहले स्नैपडील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यूनिकॉमर्स ने सॉफ्टबैंक से करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निवेश हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में हुई थी स्नैपडील की स्थापना
आपको बता दें कि साल 2010 में स्नैपडील की स्थापना हुई थी। एक वक्त में ये कंपनी सबसे बड़े ई-कॉमर्स मंच अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर दे रही थी, लेकिन धीरे-धीरे ये कंपनी पिछड़ती गई। मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में स्नैपडील को परिचालन से राजस्व 44 फीसदी गिरकर 4.7 अरब रुपये हो गया। स्नैपडील के अलावा वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का आईपीओ भी लॉन्च होने को तैयार है और उम्मीद है कि अगले साल नवंबर या दिसंबर में इसे पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed