फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian companies including Glenmark recalled medicines in America more impurities found

Medicine: ग्लेनमार्क समेत कई भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में वापस मंगाईं दवाएं, मानक से अधिक मिली थी अशुद्धता

Sun, 15 Dec 2024 07:20 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 15 Dec 2024 07:20 PM IST
सार

Medicine:  हैदराबाद स्थित दवा निर्माता की अनुषंगी कंपनी अरबिंदो फार्मा यूएसए इंक सिनाकैल्सेट गोलियों की एक लाख से अधिक बोतलें वापस मंगा रही है।

विज्ञापन
Indian companies including Glenmark recalled medicines in America more impurities found
दवाएं - फोटो : freepik.com

विस्तार

दवा निर्माता अरबिंदो फार्मा, ग्लेनमार्क और जायडस ने उत्पादन संबंधी खामियों के कारण अमेरिकी बाजार से अपने उत्पादों को वापस मंगाया है। अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद स्थित दवा निर्माता की अनुषंगी कंपनी अरबिंदो फार्मा यूएसए इंक सिनाकैल्सेट गोलियों की एक लाख से अधिक बोतलें वापस मंगा रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा, न्यू जर्सी स्थित कंपनी ने उत्पाद को जीएमपी डेविएशन: एन-नाइट्रोसो सिनाकैल्सेट अशुद्धता की एफडीए के मानक से अधिक उपस्थिति के कारण वापस मंगाया है। सिनाकैल्सेट टैबलेट का इस्तेमाल हाइपरपैराथायरायडिज्म के इलाज के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


इसी तरह, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स की एक अमेरिकी अनुषंगी कंपनी अमेरिकी बाजार से डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल की लगभग 90,000 बोतलें वापस मंगा रही है। यूएसएफडीए ने कहा कि जायडस फार्मास्यूटिकल्स (यूएसए) इंक लेबलिंग त्रुटि के कारण विलंबित-रिलीज ओरल सस्पेंशन (40 मिलीग्राम) के लिए एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम के 4,404 डिब्बे वापस बुला रहा है। इस दवा का उपयोग पेट की कुछ समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। कंपनी ने 14 नवंबर को प्रभावित डिब्बों को देश भर में वापस मंगाने की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed