फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian companies fear loss of Rs 20,000 crore due to cyber attack

साइबर हमला: भारतीय कंपनियों को 20000 करोड़ के नुकसान की आशंका; खुदरा-ई-कॉमर्स को 5800 करोड़ की चपत की संभावना

Sun, 02 Mar 2025 04:04 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 02 Mar 2025 04:04 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, 20,000 करोड़ रुपये में से 9,000 करोड़ रुपये अकेले ब्रांड नाम के दुरुपयोग के कारण है। सभी साइबर अपराध की घटनाओं में से एक तिहाई में ब्रांड का दुरुपयोग शामिल है। करीब 70 फीसदी साइबर अपराध उच्च मूल्य वाले सेगमेंट में होते हैं।

विज्ञापन
Indian companies fear loss of Rs 20,000 crore due to cyber attack
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधों के कारण इस साल भारतीय संस्थाओं को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। साइबर सुरक्षा खुफिया फर्म क्लाइड सेक ने रिपोर्ट में कहा, उसने विभिन्न क्षेत्रों की 200 कंपनियों, 5,000 से अधिक डोमेन और लगभग 16,000 ब्रांड दुरुपयोग के डाटा साइबर अपराध पैटर्न और वित्तीय प्रभावों आदि का विश्लेषण कर यह अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 20,000 करोड़ रुपये में से 9,000 करोड़ रुपये अकेले ब्रांड नाम के दुरुपयोग के कारण है। सभी साइबर अपराध की घटनाओं में से एक तिहाई में ब्रांड का दुरुपयोग शामिल है। करीब 70 फीसदी साइबर अपराध उच्च मूल्य वाले सेगमेंट में होते हैं। साइबर अपराध की शिकायतें 25 लाख से अधिक होने की उम्मीद है। इनमें से 5 लाख शिकायतें ब्रांड से जुड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 के पहले नौ महीनों में 11,333 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को 8,200 करोड़ रुपये के नुकसान का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  खुदरा और ई-कॉमर्स को 5,800 करोड़ और सरकारी सेवाओं  को 3,400 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। धोखाधड़ी वाले डोमेन (वेबसाइट नाम) में 65 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। धोखाधड़ी वाले एप में 83% की वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed