{"_id":"57fa8d284f1c1b685228e3fc","slug":"indian-businessmen-buys-car-no-paying-90-lakh-dollars-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई: भारतीय कारोबारी ने 90 लाख डॉलर में खरीदा कार नंबर ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
दुबई: भारतीय कारोबारी ने 90 लाख डॉलर में खरीदा कार नंबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Balwinder Sahani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय कारोबारी ने दुबई में एक अंक के कार रजिस्ट्रेशन प्लेट नंबर के लिए 90 लाख डॉलर अदा किए हैं। बिजनेसमैन बलविंदर साहनी ने दुबई के रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज से तीन करोड़ 30 लाख दिरहम में यह नंबर खरीदा।
विज्ञापन
डॉलर में यह रकम 90 लाख के करीब बैठती है। बलविंदर यूनिक नंबर खरीदने के शौकीन हैं। अबु सबा के नाम से जाने जाने वाले साहनी आरएसजी इंटरनेशनल के मालिक है। इस प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी का संयुक्त अरब अमीरात, भारत और अमेरिका में कारोबार है।
विज्ञापन
साहनी ने गल्फ न्यूज को बताया कि वह यूनिक नंबर संग्रह करने के शौकीन हैं। वह डी5 नंबर खरीद कर गर्व महसूस कर रहे हैं। अब तक उनके पास इस तरह के दस यूनिक नंबर हैं। नौ नंबर उनका पसंदीदा है। पिछले साल उन्होंने 09 नंबर ढाई करोड़ दिरहम में खरीदा था।
विज्ञापन
उनका इरादा और ज्यादा यूनिक नंबर जमा करने का है। शनिवार को खरीदा गया नंबर प्लेट डी5 उनकी रॉल्स रॉयस कार में इस्तेमाल होगा। जिस नीलामी में साहनी ने यह नंबर प्लेट खरीदा वह हर दो महीने पर होती है। शनिवार की नीलामी में 300 बोली लगाने वाले मौजूद थे। नीलामी दो करोड़ दिरहम से शुरू हुई थी। नीलामी के दौरान एक से पांच अंक के आठ यूनिक नंबर दांव पर लगे हुए थे।