{"_id":"66bd9f28383d6b24250a83bc","slug":"indian-american-richard-verma-named-us-special-representative-for-ukraine-s-economic-recovery-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Richard Verma: भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को अमेरिका ने दी अहम जिम्मेदारी, यूक्रेन की मदद के लिए करेंगे यह काम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Richard Verma: भारतीय मूल के रिचर्ड वर्मा को अमेरिका ने दी अहम जिम्मेदारी, यूक्रेन की मदद के लिए करेंगे यह काम
Thu, 15 Aug 2024 11:54 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:54 AM IST
सार
Richard Verma: अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने भारत के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा को यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है, यह अमेरिकी विदेश विभाग में नंबर दो का पद है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रिचर्ड वर्मा (बाएं) फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय मूल के अमेरिकी रिचर्ड वर्मा जो प्रबंधन और संसाधन के लिए उप विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं, को युद्ध से तबाह यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करने का एक अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने उन्हें उनके वर्तमान पद के अलावा यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है, यह विदेश विभाग में नंबर दो का पद है।
विज्ञापन
भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत वर्मा, विदेश विभाग में अब तक के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार को यहां अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में कहा, "संसाधन और प्रबंधन के उप सचिव रिच वर्मा उस काम को आगे बढ़ाएंगे जो विशेष दूत पेनी प्रिट्जकर ने हमारे यूक्रेनी भागीदारों से संबंधित पुनर्निर्माण और आर्थिक मुद्दों के लिए शुरू किया है।"
विज्ञापन
पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ओबामा प्रशासन के दौरान वाणिज्य सचिव के रूप में कार्य करने वाले प्रित्जकर ने 6 अगस्त को यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि का पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "वर्मा उस नींव पर काम करना जारी रखेंगे जो विशेष दूत प्रित्जकर ने निजी क्षेत्र की भागीदारी के बारे में कही थी। हम यूक्रेनी भागीदारों के भविष्य के लिए आर्थिक सहायता जुटाने से जुड़े महत्वपूण कार्य की दिशा में बढ़ रहे हैं"
पटले ने कहा, "वर्मा एक अनुभवी राजनयिक हैं, जिन्हें न केवल सरकार में बल्कि निजी क्षेत्र में भी व्यापक अनुभव है, और इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास एक अनूठी विशेषज्ञता दृष्टिकोण है, जिसे विशेष दूत प्रित्जकर के काम को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।"
पॉल हेस्टिंग्स एलएलपी में पार्टनर और प्रमुख भारतीय मूल के व्यवसायी रोनक डी देसाई ने यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि के रूप में वर्मा की नियुक्ति को "एक मास्टरस्ट्रोक" कहा है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षेत्रों में से एक में स्थिरता बहाल करने के लिए बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
देसाई ने कहा, "वर्मा की अद्वितीय कूटनीतिक सूझबूझ और आर्थिक अनुभव उन्हें इस कार्यभार का नेतृत्व करने के लिए अद्वितीय रूप से उपयुक्त बनाते हैं।" देसाई ने कहा कि वर्मा के लिए यह दोहरी भूमिका केवल जिम्मेदारियों का विस्तार नहीं है; यह उनके असाधारण करियर का प्रमाण है।
देसाई ने कहा, "वर्मा की अतिरिक्त भूमिका ऐतिहासिक है, न केवल इस पोर्टफोलियो के कारण, बल्कि इसलिए भी कि यह उनकी पीढ़ी के सबसे समर्पित लोक सेवकों में से एक के रूप में उनकी विरासत को और मजबूत करती है। यूक्रेन के पुनर्निर्माण और प्रमुख अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण होगा।"
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सुधार का मार्ग चुनौतियों से भरा हुआ है, लेकिन वर्मा के नेतृत्व में अमेरिका इस निर्णायक क्षण में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखा रहा है।
देसाई के अनुसार यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में वर्मा की नियुक्ति एक रणनीतिक कदम है जो एक अनुभवी और विश्वसनीय नेता के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करता है। आर्थिक रणनीति को कूटनीतिक कौशल के साथ जोड़ने की उनकी क्षमता यूक्रेन के सुधार के इस महत्वपूर्ण चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।