फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India within pole-vaulting distance to replace China as factory to the world says Anand Mahindra Business News

Business News: दुनिया का कारखाना के रूप में चीन की जगह लेने के करीब है भारत, अर्थव्यवस्था पर बोले महिंद्रा

Sat, 05 Aug 2023 05:37 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 05 Aug 2023 05:37 AM IST
विज्ञापन
India within pole-vaulting distance to replace China as factory to the world says Anand Mahindra Business News
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social media

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि भारत दुनिया के लिए कारखाने के रूप में चीन की जगह लेने में सक्षम होने के करीब है। हम इसका लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। पड़ोसी की महत्वाकांक्षाओं पर संदेह और कोरोना के बाद आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान ने भी देश के पक्ष में काम किया है।

विज्ञापन


कंपनी की वार्षिक साधारण सभा में आनंद महिंद्रा ने कहा, आज सारे कारकों को एकजुट करने की जरूरत है क्योंकि, भारत लंबी छलांग लगाने को तैयार है। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जब कई देश मंदी की ओर बढ़ रहे हैं, तब भारतीय अर्थव्यवस्था 7% की दर से बढ़ रही है। चीन के साथ तनाव कई निर्माताओं को भारत की ओर धकेल रहा है।
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा को 3,683 करोड़ का लाभ
महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 3,684 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले के 2,361 करोड़ की तुलना में यह 56% अधिक है। राजस्व 17.57 फीसदी बढ़कर 33,406 करोड़ रुपये रहा है। खर्च 30,492 करोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे हफ्ते कच्चे तेल में तेजी, 85 डॉलर के पार
कच्चे तेलों की कीमतें लगातार छठे हफ्ते तेजी में है। शुक्रवार को यह 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। सऊदी अरब और रूस ने सितंबर तक उत्पादन में कटौती जारी रखने का फैसला लिया है, जिससे कीमतों में तेजी आ रही है। ब्रेंट की कीमत 43 सेंट बढ़कर 85.57 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इस साल में यह पहली बार है, जब तेल की कीमतें लगातार छठे हफ्ते बढ़ी हैं। 

ऑयल इंडिया बनी 13वीं महारत्न कंपनी
वित्त मंत्रालय ने ऑयल इंडिया का दर्जा बढ़ाकर महारत्न कर दिया है। यह केंद्र सरकार की 13वीं कंपनी है जिसे महारत्न का दर्जा मिला है। 2022-23 में इसे 9,854 करोड़ का फायदा हुआ था। इसी तरह ओएनजीसी विदेश लि को भी नवरत्न का दर्जा दिया गया है। यह 14वीं कंपनी है जिसे नवरत्न का दर्जा मिला है।

जी एंटरटेनमेंट के मामलों की जांच करेगा मंत्रालय
जी एंटरेटनमेंट एंटरप्राइजेज लि. पर सेबी के आरोपों की जांच अब कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय करेगा। मंत्रालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इन सबमें कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है। सेबी ने कंपनी पर बही खाते में पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। सेबी ने अपने आरोपों के बाद अंतरिम आदेश जारी किया था।

भेल को 343 करोड़ का घाटा
सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) को जून तिमाही में 343 करोड़ का घाटा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में 188 करोड़ का घाटा था। कुल खर्च बढ़कर 5,595 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 5,117 करोड़ रुपये रही।

जेके टायर का मुनाफा चार गुना बढ़ा
जेके टायर को 159 करोड़ का लाभ हुआ है। एक साल पहले के 35 करोड़ की तुलना में यह चार गुना अधिक है। राजस्व 3,718 करोड़ रहा है।

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार, कम उत्पादन का अनुमान अनुचित : केंद्र
केंद्र सरकार ने कहा है कि उसके पास त्योहारी जरूरतों को पूरा करने समेत देश के भंडार में पर्याप्त एक करोड़ आठ लाख मीट्रिक टन चीनी का भंडार है। सरकार ने कहा कि मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए 62 लाख मीट्रिक टन चीनी ही काफी है। चीनी से जुड़े शीर्ष औद्योगिक निकाय की ओर से इस साल कम उत्पादन के अनुमानों को केंद्र ने सिरे से नकार दिया है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने साफ किया कि अभी किसी भी तरह का पूर्वानुमान उचित नहीं है। देश में चीनी की खुदरा कीमतें स्थिर हैं, जबकि दुनिया में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसके भंडार में पर्याप्त चीनी है।


देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई तीन अरब डॉलर की गिरावट
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर घटकर 603.87 अरब डॉलर पर आ गया है। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब भंडार में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, 21 जुलाई के हफ्ते में भंडार में 1.98 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। अक्तूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed