फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-US Trade Pact: Goyal Says Final Decision Amidst Changed Circumstances

ट्रेड डील: बदली परिस्थितियों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर होगा अंतिम फैसला, क्या बोले पीयूष गोयल?

Sat, 10 Oct 2026 07:56 PM IST
कुमार विवेक बोनस डेस्क, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 10 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता बदली हुई वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम रूप लेगा। उन्होंने कनाडा, मेक्सिको सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता की प्रगति पर भी जानकारी दी।

विज्ञापन
India-US Trade Pact: Goyal Says Final Decision Amidst Changed Circumstances
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को बदली हुई परिस्थितियों के मद्देनजर अंतिम रूप दिया जाएगा। फरवरी में दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा की थी। गोयल ने कहा कि अब इसे मौजूदा हालात के अनुसार तय किया जाएगा।

विज्ञापन


गोयल ने उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह बात कही। भारत अमेरिकी बाजारों में अपने उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम शुल्क चाहता है। मंत्री ने बदली हुई परिस्थितियों का विस्तार से जिक्र नहीं किया। हालांकि, अमेरिका में बदलते शुल्क परिदृश्य के कारण द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर आगे बातचीत हो रही है। गोयल ने इस महीने की शुरुआत में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की थी। दोनों ने व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि कनाडा के साथ व्यापार समझौते की बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका के SACU समूह के साथ समझौते की बातचीत जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन

किन अन्य देशों से हो रही व्यापार वार्ता?

गोयल ने बताया कि इजरायल, चिली, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) सहित कई क्षेत्रों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि कई देश भारत के साथ व्यापार समझौते करने के इच्छुक हैं। मेक्सिको के साथ वार्ता अगले सप्ताह शुरू की जाएगी। यूके और कनाडा के व्यापार मंत्री भी अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर क्यों बरसे गोयल?

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की। गोयल ने कहा कि यह आपत्तिजनक व्यवहार था और उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने इसे अराजकता का भाव बताया। इंडिया गुट के नेताओं ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति से मिलकर वोट चोरी के आरोप पर एक ज्ञापन सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed