India-UAE: रुपया और दिरहम में व्यापार पर बातचीत जारी, भारत-यूएई व्यापार संबंधों पर ये बोले पीयूष गोयल
India-UAE: गोयल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'रुपये-दिरहम के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है और भारत का वित्त मंत्रालय इसका बहुत समर्थन करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई का केंद्रीय बैंक रुपया-दिरहम व्यापार तंत्र के लिए सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। गोयल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'रुपये-दिरहम के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है और भारत का वित्त मंत्रालय इसका बहुत समर्थन करता है। उन्होंने कहा, 'हमने मार्च 2022 में इस बारे में बात की थी कि हम दोनों देशों के बीच कारोबार को और अधिक आकर्षक कैसे बना सकते हैं या हम अपने कारोबारियों को परिचालन लागत और लेनदेन लागत कम करने में कैसे मदद कर सकते हैं। रुपया-दिरहम व्यापार का संवाद वास्तव में उस बैठक में बोया गया था। तब से अभी एक साल ही हुआ है, लेकिन दोनों देशों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने रुपया-दिरहम आधारित व्यापार तंत्र को अंतिम रूप देने के लिए किसी समयसीमा का उल्लेख नहीं किया।
2030 तक गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर करने का लक्ष्य
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 2030 तक गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 100 अरब डॉलर करने पर विचार कर रहे हैं। वर्तमान में, गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार 48 बिलियन अमरीकी डालर है। भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की संयुक्त समिति की पहली बैठक के दौरान नए लक्ष्य पर सहमति बनी थी। यह समझौता पिछले साल एक मई को लागू किया गया था। उन्होंने कहा, 'हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि 2030 तक 100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के हमारे पहले के लक्ष्य के बजाय अब हमें और अधिक महत्वाकांक्षी बनना चाहिए... अब हम उक्त अवधि तक 100 अरब डॉलर के गैर-पेट्रोलियम द्विपक्षीय व्यापार पर गौर करेंगे।