फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India strongly opposes ADB financing to Pakistan, citing fund misuse concerns

Pakistan Funding: पाकिस्तान को एडीबी से सहायता मिलने का भारत ने किया कड़ा विरोध, धन के दुरुपयोग की जताई आशंका

Wed, 04 Jun 2025 05:09 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 04 Jun 2025 05:09 PM IST
सार

Pakistan ADB Funding: एशियाई विकास बैंक की ओर से पाकिस्तान को दिए जाने वाली फंड पर भारत ने कड़ा विरोध किया है। भारत ने चिंता जताई की पाकिस्तान इस वित्तीय सहायता का दुरुपयोग करता आ रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
India strongly opposes ADB financing to Pakistan, citing fund misuse concerns
एशियाई विकास बैंक - फोटो : ADB

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक की ओर से दिए जाने वाले किसी भी वित्तीय सहयोग का सख्त विरोध किया है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से फंड का दुरुपयोग सैन्य खर्चों पर करने के प्रति गंभीर चिंता जताई है। भारत ने आर्थिक सुधारों के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाया है।

विज्ञापन


भारत को चिंता है कि पाकिस्तान इस वित्तीय सहायता का दुरुपयोग करेगा। भारत ने एडीबी के समक्ष पाकिस्तान की वित्तीय प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान बिगड़ती राजकोषिय स्थिति, गिरते कर संग्रह को संभालने के बजाए, अंतरराष्ट्रीय फंड का उपयोग सैन्य खर्च में करता आया है। 

विज्ञापन

जीडीपी में गिरावट के बावजूद पाकिस्तान का रक्षा क्षेत्र पर खर्च बढ़ रहा

भारत ने कहा कि  पाकिस्तान की  कर संग्रहण क्षमता जीडीपी के अनुपात में चिंताजनक रूप से घटी है। वित्त वर्ष 2018 में जहां यह आंकड़ा 13.0% था, वहीं वित्त वर्ष 2023 में यह गिरकर महज 9.2% रह गया है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र के औसत 19.0% से काफी कम है। इस राजस्व में गिरावट के बावजूद, पाकिस्तान ने इसी अवधि के दौरान रक्षा व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि की। भारत ने चेतावनी दी कि यह पैटर्न अंतरराष्ट्रीय फंड के संभावित डायवर्जन को दर्शाता है। भारत ने एडीबी प्रबंधन से विकास संसाधनों के इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए वित्तपोषण को पर्याप्त रूप से सुरक्षित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने एडीबी और आईएमएफ के प्रभाव पर भी उठाया सवाल 

भारत ने पिछले एडीबी और आईएमएफ कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर भी आपत्ति जताई । पाकिस्तान ने वर्षों के संस्थागत समर्थन के बावजूद अपने 24वें बेलआउट कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से संपर्क किया है। भारत ने आर्थिक मामलों में पाकिस्तान की सेना के हस्तक्षेप को स्थायी सुधारों के लिए सबसे बड़ा रोड़ा बताया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान में सरकार सत्ता में है, इसके बावजूद सेना घरेलू राजनीति में बड़ी भूमिका निभाती आ रही है और अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ा रही है। भारत ने आपत्ति जताई की एडीबी और आईएमएफ की वित्तीय सहायता का दुरुपयोग करके पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। एडीबी की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं है। लेकिन भारत की ओर से दर्ज आपत्तियों ने दक्षिण एशिया में वित्तीय सहायता के भविष्य से जुड़ी बहस तेज कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed