फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Sets Up Panel To Assess Impact Of Higher Temperatures On Wheat Crop

Wheat Crop: भारत में गेहूं के उत्पादन पर मंडराया बढ़ती गर्मी का खतरा! मुसीबत बढ़ने से पहले सरकार की ये तैयारी

Tue, 21 Feb 2023 01:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 21 Feb 2023 01:36 PM IST
सार

Wheat Crop: सरकार ने उच्च तापमान के प्रभाव की निगरानी के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है, लेकिन मौजूदा फसल की स्थिति अच्छी लग रही है। भारत के कृषि आयुक्त समिति के प्रमुख होंगे और देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के अधिकारी और सरकारी वैज्ञानिक भी पैनल में रहेंगे।

विज्ञापन
India Sets Up Panel To Assess Impact Of Higher Temperatures On Wheat Crop
गेहूं की फसल पर बढ़ते तापमान का असर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत ने गेहूं की फसल पर बढ़ते तापमान के प्रभाव का आकलन करने के लिए अधिकारियों का एक पैनल गठित किया है। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

विज्ञापन

# गेहूं का उत्पादन 4.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान, पर बढ़ता तापमान बना खतरा
दुनिया की दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देश ने इस महीने की शुरुआत में कहा है उसका उत्पादन इस वर्ष 4.1 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 112.2 करोड़ टन होने की संभावना है। इस बीच सर्दियों में बारिश की कमी ने भारत के उत्तरी राज्यों के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ा दिया है, जहां किसान गेहूं उगाते हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले हफ्ते दैनिक औसत तापमान मार्च के मध्य के स्तर तक पहुंच गया था। भारत गेहूं का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। भारत ने मई 2022 में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि तापमान में तेज और अचानक वृद्धि से उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई थी। यहां तक कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक कमी को पूरा करने के लिए निर्यात मांग में तेजी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

# बढ़ते तापमान के असर का अध्ययन करने के लिए सरकार ने बनाया पैनल
आधिकारिक नियमों के अनुरूप नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, "सरकार ने उच्च तापमान के प्रभाव की निगरानी के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है, लेकिन मौजूदा फसल की स्थिति अच्छी लग रही है। भारत के कृषि आयुक्त समिति के प्रमुख होंगे और देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के अधिकारी और सरकारी वैज्ञानिक भी पैनल में रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बीते सप्ताह कुछ राज्यों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

विज्ञापन

# देश के कई हिस्सों में 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने का अनुमान 
विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। दिन के इस उच्च तापमान से प्रजनन वृद्धि अवधि के करीब आने वाले गेहूं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ये तापमान वृद्धि के प्रति संवेदनशील होते हैं। आईएमडी के अनुसार गेहूं के पौधे में फूल लगने के दौरान और परिपक्व अवधि के दौरान उच्च तापमान से उपज में कमी आने की आशंका रहती है। देश एक वर्ष में केवल एक गेहूं की फसल उगाई जाती है। यहां अक्टूबर और नवंबर में रोपण और मार्च से कटाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed