फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's spending on R&D less compared to China, US; pvt sector contribution low: Eco Survey

Economic Survey: अनुसंधान-विकास पर भारत का खर्च चीन-अमेरिका की तुलना में नीचे; निजी क्षेत्र का योगदान भी कम

Mon, 22 Jul 2024 04:19 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jul 2024 04:19 PM IST
सार

Economic Survey: 2023-24 के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया कि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत का आर एंड डी निवेश 0.64 फीसदी है। जबकि चीन, अमेरिका और इस्राइल जैसे देश इस पर अधिक निवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
India's spending on R&D less compared to China, US; pvt sector contribution low: Eco Survey
आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) में तेजी से प्रगति कर रहा है। लेकिन, चीन, अमेरिका और इस्राइल जैसे देशों की तुलना में इस पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में देश का निवेश बहुत कम है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


सर्वेक्षण में कहा गया है कि आर एंड डी में निजी क्षेत्र का योगदान भी कम है। संसद में सोमवार को पेश किए गए दस्तावेज के मुताबिक, "उच्च शिक्षा, उद्योग और अनुसंधान के बीच संबंध को मजबूत किया जाना चाहिए। ताकि जीईआरडी (आर एंड डी पर सकल व्यय) को बेहतर ढंग से परिवर्तित किया जा सके।" इसने यह भी बताया कि भारत में संस्थान प्रौद्योगिकियां विकसित करते हैं। लेकिन लोगों के लाभ के लिए प्रयोगशाला से समाज में उनके परिवर्तन की दर कम है। 

विज्ञापन


पेटेंट फाइलिंग में देखी गई उच्चतम वृद्धि
इसमें कहा गया है कि भारत वित्त और विकास में तेजी से प्रगति कर रहा है। वित्त वर्ष 2024 में करीब एक लाख पेटेंट दिए गए हैं। जबकि वित्त वर्ष 2020 में 24 हजार से कम पेटेंट दिए गए थे। सर्वेक्षण में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया कि भारत ने 2022 में पेटेंट फाइलिंग में उच्चतम वृद्धि (31.6 फीसदी) देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईआई रैंक में भारत ने किया सुधार
सर्वेक्षण में कहा गया है कि जीआईआई (2023) के मुताबिक, भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में अपनी रैंक में लगातार सुधार किया है। जो 2015 में 81वें स्थान से 2023 में 40वें स्थान पर आ गया है। इसके अलावा, इसने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान में प्रगति करते हुए देश ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड को पीछे छोड़ते हुए प्रकृति सूचकांक में 9वें स्थान पर पहुंच गया। 


आर एंड डी पर कम खर्च कर रहा भारत
सर्वेक्षण में आगे कहा गया कि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत का आर एंड डी निवेश 0.64 फीसदी है। जबकि चीन का 2.41 फीसदी, अमेरिका का 3.47 फीसदी और इस्राइल का 5.71 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed