फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India’s retail inflation surges to 5.5% per cent in November

Retail Inflation: नवंबर में तेजी से बढ़ी खुदरा महंगाई दर, 5.5 प्रतिशत पर पहुंचा आंकड़ा

Tue, 12 Dec 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

Retail Inflation: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी के लिए खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 8.70 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
India’s retail inflation surges to 5.5% per cent in November
retail inflation

विस्तार

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर महीने के चार महीने के निचले स्तर 4.8 प्रतिशत पर आने के बाद नवंबर में तेजी से बढ़कर 5.55 प्रतिशत हो गई। खुदरा महंगाई दर में यह इजाफा खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के कारण हुआ है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी के लिए खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 8.70 प्रतिशत रही।

विज्ञापन


वृद्धि के बावजूद मुद्रास्फीति का नवंबर महीने का आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6 प्रतिशत के स्वीकार्य दायरे के भीतर बना हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार क्रमिक आधार पर मुद्रास्फीति की दर में 0.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में तेजी के लिए खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 8.70 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह घोषित मौद्रिक नीति में आरबीआई ने 2023-24 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, इसमें तीसरी तिमाही में 5.6 प्रतिशत और अंतिम तिमाही में 5.2 प्रतिशत की महंगाई दर रहने की बात कही गई है।

मूल्य वृद्धि के बावजूद महंगाई दर केंद्रीय बैंक के स्वीकार दायरे के भीतर

वृद्धि के बावजूद मुद्रास्फीति का नवंबर महीने का आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के 2-6 प्रतिशत के स्वीकार्य दायरे के भीतर बना हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार क्रमिक आधार पर मुद्रास्फीति की दर में 0.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

हालांकि मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे में बनी हुई है, लेकिन मुद्रास्फीति में वृद्धि से केंद्रीय बैंक का काम मुश्किल हो सकता है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अपनी हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन एमपीसी ने चेतावनी भी दी है कि जरूरत पड़ने पर वह उचित नीतिगत कदम उठाने के लिए 'अत्यधिक सतर्क' रहेगी।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी की बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए कहा था किएमपीसी ने नीतिगत रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। लेकिन केंद्रीय बैंक अत्यधिक सतर्क है और जरूरत के मुताबिक उचित नीतिगत कदम उठाने के लिए तैयार है।

अक्तूबर 2023 में आद्योगिक उत्पादन 16 महीने के उच्च स्तर 11.7% पर पहुंचा 

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अक्तूबर 2023 में देश का औद्योगिक उत्पादन 16 महीने के उच्च स्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 4.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सितंबर में इसमें 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। फैक्टरी उत्पादन को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाता है।



राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अक्टूबर 2023 में 10.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसमें 5.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सितंबर में इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed