फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's gold imports jump 21.78% to $27 bn in Apr-Sep due to strong demand

Gold Import: भारत के सोने का आयात पहली छमाही में 21.78 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब डॉलर हुआ, क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 30 Oct 2024 05:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 30 Oct 2024 05:15 PM IST
सार

Gold Import of India: सोना आयात देश के चालू खाता घाटे (कैड) पर असर डालता है। पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में सोना आयात 22.25 अरब डॉलर का था। इस वर्ष इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। मौजूदा त्योहारी मांग आयात वृद्धि में मदद कर रही है। आइए जानते हैं सोने के आयात से जुड़े आंकड़े क्या कहते हैं।

विज्ञापन
India's gold imports jump 21.78% to $27 bn in Apr-Sep due to strong demand
सोने का आयात - फोटो : AdobeStock

विस्तार

पहली छमाही में देश के सोने के आयात में महत्वपूर्ण इजाफा हुआ। स्वर्ण  आयात मजबूत घरेलू मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान (अप्रैल-सितंबर) में 21.78 प्रतिशत बढ़कर 27 अरब डॉलर हो गया। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


सोना आयात देश के चालू खाता घाटे (कैड) पर असर डालता है। पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में सोना आयात 22.25 अरब डॉलर का था। जानकारों के अनुसार मौजूदा त्योहारी मांग आयात वृद्धि में मदद कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा था। 
विज्ञापन


भारत के लिए स्विट्जरलैंड सोने का सबसे बड़ा निर्यातक देश है, यहां से कुल आयात का करीब 40 प्रतिशत सोना मंगाया जाता है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात यूएई (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत है। सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 137.44 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया, जबकि अप्रैल-सितंबर, 2023 के दौरान यह 119.24 अरब डॉलर था।

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। देश का चालू खाते का घाटा अप्रैल-जून, 2024 में मामूली बढ़कर 9.7 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.1 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 8.9 अरब डॉलर या जीडीपी का एक प्रतिशत था।

चालू खाते घाटा तब होता है जब किसी देश द्वारा किसी विशेष अवधि में आयातित वस्तुओं और सेवाओं तथा अन्य भुगतानों का मूल्य, निर्यातित वस्तुओं और सेवाओं तथा अन्य प्राप्तियों के मूल्य से अधिक हो जाता है।


आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान चांदी का आयात 376.41 प्रतिशत बढ़कर 2.3 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल-सितंबर 2023-24 में 48.06 करोड़ डॉलर था। बजट में सरकार ने सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed