फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's global trade was the least affected by the fear of recession, revealed in the report

Global Recession: मंदी की आशंका से भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार सबसे कम प्रभावित हुआ, रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 18 Nov 2022 02:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 18 Nov 2022 02:04 PM IST
सार

International Trade: जीडीपी के लिहाज से दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत के अलावे अमेरिका, ईयू 27, मेनलैंड चाइना, जापान, ब्रिटेन, भारत, ब्राजील, साउथ कोरिया, कनाडा और रूस हैं। दुनिया के ये देश वैश्विक जीडीपी का लगभग 80 फीसदी हिस्सा है। 

विज्ञापन
India's global trade was the least affected by the fear of recession, revealed in the report
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनिया की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार ग्लोबल मंदी की आशंका से बहुत हद तक प्रभावित नहीं हुआ है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की ताजा ग्लोबल ट्रेड मॉनिटर रिपोर्ट के अनुसार यह एक सकारात्मक स्थिति है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार जीडीपी के लिहाज से  दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत के अलावे अमेरिका, ईयू 27, मेनलैंड चाइना, जापान, ब्रिटेन, भारत, ब्राजील, साउथ कोरिया, कनाडा और रूस हैं। दुनिया के ये देश वैश्विक जीडीपी का लगभग 80 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन


वैश्विक निर्यात में इनकी हिस्सेदारी तीन चौथाई यानी 75 प्रतिशत है। दुनिया में सबसे ज्यादा व्यापार इन्ही देशों के बीच होता है। रिपोर्ट के एक हिस्से में कहा गया है कि आने वाले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर वैश्विक आर्थिक मंदी का असर दिख सकता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक एतिहासिक आंकड़े दर्शाते हैं कि दुनिया के 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अधिकांश देशों के निर्यात में कमी आ रही है। पीएमआई नेक्सो की रिपोर्ट के अनुसार आयात के मामले में में अब भी स्थिति सकारात्मक बनी हुई है पर आने वाले कुछ महीनों में आयात और निर्यात दोनों में कमी दर्ज की जा सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed