{"_id":"5b62ce774f1c1bed5e8b6a85","slug":"india-s-gdp-to-remain-above-7-5-percent-predicts-morgan-stanley","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.5 फीसदी से ऊपर रहेगी भारत की जीडीपी दर, चार फीसदी महंगाई दर: मॉर्गन स्टेनली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
7.5 फीसदी से ऊपर रहेगी भारत की जीडीपी दर, चार फीसदी महंगाई दर: मॉर्गन स्टेनली
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल-जून अवधि में तेज बनी रह सकती है। इसके इस वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने का अनुमान है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि वृद्धि में सुधार तेज रहने का अनुमान है और इसे शुरुआत में उपभोग एवं निर्यात से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जनवरी-मार्च तिमाही में देश की वृद्धि दर पिछली सात तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर यानी 7.7 फीसदी थी। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि हमारा अनुमान है कि इस वित्त वर्ष में जीडीपी पिछले वित्त वर्ष की 6.7 प्रतिशत की दर की तुलना में 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगी।’’
विज्ञापन
उसने कहा कि मुद्रास्फीति और चालू खाता घाटा जैसे वृहद आर्थिक कारक नियंत्रण में रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के लक्ष्य से कुछ ऊपर और चालू खाता घाटा जीडीपी के 2.5 प्रतिशत से नीचे रहने का अनुमान है।
विज्ञापन