फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India’s GDP growth slows in Q2 FY25 to 5.4%, impacted by consumption

GDP: वृद्धि दर दूसरी तिमाही में दो साल के निचले स्तर 5.4% पर फिसली, उपभोग घटने से प्रभावित हुए आंकड़े

Fri, 29 Nov 2024 04:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

GDP: सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में छह प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.2 प्रतिशत थी। सरकार ने शुक्रवार को इसके आंकड़े जारी किए। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
India’s GDP growth slows in Q2 FY25 to 5.4%, impacted by consumption
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर लगभग दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से शुक्रवार को इसके आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए।

विज्ञापन


हालांकि, भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा। इस वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि 4.6 प्रतिशत रही। जीडीपी वृद्धि का पिछला निम्न स्तर 4.3 प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, कृषि क्षेत्र का जीवीए (सकल मूल्य वर्धन) 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 3.5 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.7 प्रतिशत था। विनिर्माण क्षेत्र की जीवीए वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 2.2 प्रतिशत रह गई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसमें 14.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि अक्तूबर 2024 में घटकर 3.1% रह गई

2024-25 में अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 8.2 प्रतिशत की तुलना में 6 प्रतिशत रही। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि अक्तूबर 2024 में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 12.7 प्रतिशत थी।


वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं में जीवीए की वृद्धि 6.7 प्रतिशत रही, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 6.2 प्रतिशत थी। बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं की वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत रही, जो एक वर्ष पूर्व की 10.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है। निर्माण क्षेत्र में दूसरी तिमाही में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की 13.6 प्रतिशत से कम है।

2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही। एनएसओ ने एक बयान में कहा, "2024-25 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी 44.10 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 की दूसरी तिमाही में यह 41.86 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाती है।"

दूसरी तिमाही में जीडीपी 76.60 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान

एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 की दूसरी तिमाही में मौजूदा कीमतों पर नाममात्र जीडीपी या जीडीपी 76.60 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि 2023-24 की दूसरी तिमाही में यह 70.90 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 8.0 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाती है।

बयान में कहा गया है कि अर्ध-वार्षिक आधार पर 2024-25 के अप्रैल-सितंबर (वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही) में वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी 87.74 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 की पहली छमाही में यह 82.77 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 6 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाती है।

इसमें कहा गया है कि 2024-25 की पहली छमाही में मौजूदा कीमतों पर नाममात्र जीडीपी या जीडीपी 153.91 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 की पहली छमाही में यह 141.40 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 8.9 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाती है।



इस बीच, सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत तक पहुंच गया। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वास्तविक रूप से राजकोषीय घाटा - सरकार के व्यय और राजस्व के बीच का अंतर - अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान 7,50,824 करोड़ रुपये था। वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में घाटा बजट अनुमान (बीई) का 45 प्रतिशत रहा।

विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट

आरबीआई के अनुसार, 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.582 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed