फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves up by $2.98 bn to hit fresh peak of $648.56 bn

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये ऑल टाइम हाई पर, आंकड़े जारी

Fri, 12 Apr 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Apr 2024 06:56 PM IST
सार

Forex Reserve: पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन
India's forex reserves up by $2.98 bn to hit fresh peak of $648.56 bn
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.98 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 648.56 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर जा पहुंचा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.58 अरब डॉलर हो गया था जो उस समय तक का सर्वकालिक उच्च स्तर था।

विज्ञापन


इससे पहले, सितंबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 54.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 571.17 अरब डॉलर हो गईं।
विज्ञापन


डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.39 अरब डॉलर बढ़कर 54.56 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.669 अरब डॉलर हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed