फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserve touches fresh record high of USD 692.3 billion

Forex: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, 700 अरब डॉलर पूरे होने में महज इतने का फासला बचा

Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
सार

Forex Reserves: जनवरी से इस साल अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार का यह बफर घरेलू आर्थिक गतिविधियों को वैश्विक झटकों से बचाने में मदद करता है। शीर्ष बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए), जो विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, 605.686 अरब डॉलर रही।

विज्ञापन
India's forex reserve touches fresh record high of USD 692.3 billion
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.838 अरब डॉलर बढ़कर 692.296 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 689.458 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


जनवरी से इस साल अब तक विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार का यह बफर घरेलू आर्थिक गतिविधियों को वैश्विक झटकों से बचाने में मदद करता है। शीर्ष बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए), जो विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, 605.686 अरब डॉलर रही। शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में स्वर्ण भंडार 61.988 अरब डॉलर का है। 
विज्ञापन


वर्ष 2023 में भारत ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 बिलियन अमेरिकी डॉलर जोड़े थे। इसके विपरीत, 2022 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 71 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट आई थी। फॉरेक्स रिजर्व, या विदेशी मुद्रा भंडार, किसी देश के केंद्रीय बैंक या मौद्रिक प्राधिकरण की आरे से रखी गई संपत्तियां हैं। विदेशी मुद्रा भंडार आम तौर पर आरक्षित मुद्रा रखते जाते हैं, आमतौर पर इसमें अमेरिकी डॉलर होते हैं, कुछ हद तक यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग का भी रिजर्व रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा बाजारों पर बारीकी से नज़र रखता है और विनिमय दर में अत्यधिक अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करता है। रुपये के मूल्य में भारी गिरावट को रोकने के लिए RBI अक्सर डॉलर की बिक्री सहित तरलता प्रबंधन के माध्यम से बाजार में हस्तक्षेप करता है। एक दशक पहले, भारतीय रुपया एशिया की सबसे अस्थिर मुद्राओं में से एक था। हालांकि, उसके बाद यह सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक बन गया है। यह परिवर्तन भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रबंधन का प्रमाण है। 


आरबीआई रणनीतिक रूप से डॉलर खरीद रहा है जब रुपया मजबूत होता है और जब यह कमजोर होता है तो बेच रहा है। यह हस्तक्षेप रुपये के मूल्य में बड़े उतार-चढ़ाव को कम करता है, जिससे इसमें स्थिरता आती है। कम अस्थिर रुपया निवेशकों के लिए भारतीय परिसंपत्तियों को अधिक आकर्षक बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed