फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex kitty dropped USD 1.183 billion to USD 695.489 billion during the week ended July 18, says RBI

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 695 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 25 Jul 2025 05:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 25 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.183 अरब डॉलर घटकर 695.489 अरब डॉलर रह गया। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
India's forex kitty dropped USD 1.183 billion to USD 695.489 billion during the week ended July 18, says RBI
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.183 अरब डॉलर घटकर 695.489 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

इससे पहले के सप्ताह में सप्ताह में, कुल भंडार 3.064 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 696.672 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया था। सितंबर 2024 के अंत में भंडार 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

विज्ञापन

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.201 अरब डॉलर घटकर 587.609 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 150 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 84.499 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 119 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 18.683 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गए।

शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 4.698 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed