फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's economy is on the upswing, 8.2% GDP growth defies criticism, says Piyush Goyal

GDP: 'भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर, 8.2% जीडीपी दर ने आलोचनाओं को किया खारिज', बोले पीयूष गोयल

Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 29 Nov 2025 03:36 PM IST
सार

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विकास के आंकड़ों ने कुछ वर्गों की ओर से किए गए दावों को खारिज कर दिया है। यह दर्शाता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुधारों और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने से दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

विज्ञापन
India's economy is on the upswing, 8.2% GDP growth defies criticism, says Piyush Goyal
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जारी हुई जीडीपी आंकड़ों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुधारों और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने से दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। गोयल ने दावा किया कि व्यापार मोर्चे पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का निर्यात अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SBI Report: FY26 में 7.6% जीडीपी वृद्धि का अनुमान, एमएसएमई क्रेडिट छह लाख करोड़ छूने को तैयार

विज्ञापन

विकास के आंकड़ों ने दूसरों के दावों को खारिज किया

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि विकास के आंकड़ों ने कुछ वर्गों की ओर से किए गए दावों को खारिज कर दिया है। यह दर्शाता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। हम निरंतर वृद्धि देखना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई 

गोयल ने बताया कि भारत के जीएसटी में भी इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर के दौरान उच्च वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान वस्तु निर्यात मामूली रूप से 0.63 प्रतिशत बढ़कर 254.25 अरब डॉलर हो गया, व आयात 6.37 प्रतिशत बढ़कर 451.08 अरब डॉलर हो गया। इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान, सेवाओं का निर्यात 237.55 अरब डॉलर रहा, वहीं अप्रैल-अक्तूबर 2024 में यह 216.45 अरब डॉलर था।


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि इससे पूर्व अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के बाद आई है। इससे भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का खिताब बरकरार रखने में मदद मिली है।

त्योहारों से पहले बढ़ी खपत और जीएसटी सुधारों से मांग में आई मजबूती

यह उछाल त्योहारों से पहले बढ़ी खपत और हाल में लागू जीएसटी सुधारों से संभव हुआ, जिसने बाजार में अतिरिक्त मांग पैदा की और आर्थिक गतिविधियों को गति दी। यह विस्तार, चीन के 4.8 प्रतिशत से अधिक रहा। यह उच्च सार्वजनिक निवेश, सेवाओं की मांग, औद्योगिक उत्पादन और फर्म उपभोग के अलावा निम्न आधार के सांख्यिकीय प्रभावों (पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था औसत से कम 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी) के कारण हुआ।

विनिर्माण उत्पादन में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.7 प्रतिशत और पिछले वर्ष की समान तिमाही में 7.6 प्रतिशत थी। वहीं निर्माण क्षेत्र में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.6 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed