{"_id":"6673cd6792c9d76d4c0680da","slug":"india-s-domestic-financial-system-is-now-in-a-much-stronger-position-than-it-was-before-covid-says-rbi-guv-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: 'हमारी वित्तीय प्रणाली कोविड संकट से पहले की तुलना में मजबूत स्थिति में', बोले शक्तिकांत दास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: 'हमारी वित्तीय प्रणाली कोविड संकट से पहले की तुलना में मजबूत स्थिति में', बोले शक्तिकांत दास
Thu, 20 Jun 2024 12:04 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:04 PM IST
सार
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत की घरेलू वित्तीय प्रणाली अब कोविड संकट पहले की तुलना में बहुत मजबूत स्थिति में है। आरबीआई गवर्नर दास ने मुंबई में 'वित्तीय प्रणाली को लचीला, भविष्य के लिए तैयार और संकट से निपटने में सक्षम' बनाए रखने से जुड़े एक सत्र के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
शक्तिकांत दास
- फोटो : Social Media
विस्तार
मजबूत पूंजी पर्याप्तता, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों का निम्न स्तर और स्वस्थ लाभप्रदता देश के बैंकिंग और गैर-बैंकिंग उधारदाताओं की पहचान बन चुकी है। ये बातें केंद्रीय बैंक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही है।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: Addressing the inaugural session of 'Keeping the Financial System Resilient, Future-Ready and Crisis-Immune', RBI Governor Shaktikanta Das says, "India's domestic financial system is now in a much stronger position than it was before we entered the period of the… pic.twitter.com/qwh6T3m6h5
— ANI (@ANI) June 20, 2024विज्ञापन
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत की घरेलू वित्तीय प्रणाली अब कोविड संकट पहले की तुलना में बहुत मजबूत स्थिति में है। आरबीआई गवर्नर दास ने मुंबई में 'वित्तीय प्रणाली को लचीला, भविष्य के लिए तैयार और संकट से निपटने में सक्षम' बनाए रखने से जुड़े एक सत्र के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
दास ने कहा, "मैं बैंकों और अन्य वित्तीय क्षेत्र की संस्थाओं को 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में इस तरह के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं। आत्मसंतोष के लिए बिल्कुल कोई जगह नहीं है क्योंकि दुनिया बदल रही है, चुनौतियां आ रही हैं, जटिलताएं बढ़ रही हैं, और समस्याएं देश के भीतर वित्तीय प्रणाली के किसी भी कोने से उत्पन्न हो सकती हैं, या दुनिया कुछ ऐसी चीज के कारण जो आपके और मेरे लिए पूरी तरह से अनजान हो सकती है। लेकिन हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।"