फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's CPI inflation to ease to 4.7-4.8 pc in FY25, driven by lower food prices: Report

BOB Report: वित्त वर्ष 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर घटकर 4.7-4.8% पर आ जाएगी, रिपोर्ट में बताया गया कारण

Sat, 14 Dec 2024 11:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

BOB Report: दिसंबर के आंकड़ों से सब्जियों की कीमतों में और सुधार का संकेत मिलता है, जबकि अनुकूल मिट्टी की नमी और जलाशय के स्तर से मजबूत रबी फसल का भी अनुमान है। इसके अलावे, स्थिर वैश्विक खाद्य और ऊर्जा कीमतों से निकट भविष्य में महंगाई को जोखिम कम हो सकता है। आइए जानें रिपोर्ट में और क्या है।

विज्ञापन
India's CPI inflation to ease to 4.7-4.8 pc in FY25, driven by lower food prices: Report
खुदरा महंगाई दर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत की हेडलाइन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई वित्तीय वर्ष 2025 में 4.7-4.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अनुकूल सांख्यिकीय आधार, खाने-पीने की चीजों में कमी और स्थिर वैश्विक कमोडिटी कीमतों से राहत मिल सकती है। टमाटर, प्याज और आलू की नई फसल की आवक अधिक मंडी आवक में परिलक्षित हुई है, जिससे आपूर्ति दबाव कम हुआ है।

विज्ञापन


दिसंबर के आंकड़ों से सब्जियों की कीमतों में और सुधार का संकेत मिलता है, जबकि अनुकूल मिट्टी की नमी और जलाशय के स्तर से मजबूत रबी फसल का भी अनुमान है। इसके अलावे, स्थिर वैश्विक खाद्य और ऊर्जा कीमतों से निकट भविष्य में महंगाई को जोखिम कम हो सकता है।
विज्ञापन


बीओबी का आर्थिक स्थिति सूचकांक (ईसीआई) दिसंबर में न्यूनतम अनुक्रमिक मूल्य वृद्धि दर्शाता है, जो नवंबर में 0.4 प्रतिशत की तुलना में 0.1 प्रतिशत है। रिपोर्ट बताती है कि अनुकूल मुद्रास्फीति के ये रुझान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को आने वाले महीनों में अधिक उदार मौद्रिक नीति रुख की ओर ले जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2024 में सीपीआई मुद्रास्फीति अक्तूबर 2024 के 6.2 प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई, ऐसा खाद्य कीमतों में व्यापक गिरावट के कारण ही संभव हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय रूप से, नवंबर में सब्जियों की मुद्रास्फीति अक्तूबर की 42.2 प्रतिशत की तुलना में तेजी से घटकर 29.3 प्रतिशत हो गई। दालों, फलों और अनाज जैसे प्रमुख खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी राहत देखी गई, जिसका श्रेय अच्छी खरीफ फसल और मौसमी कारकों को जाता है।


नवंबर 2024 में मुख्य मुद्रास्फीति (खाद्य और ईंधन को छोड़कर) 3.7 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि अधिकांश मांग-संचालित उप-घटकों में नरमी देखी गई। जबकि त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू सामान और सेवाओं में थोड़ी तेजी आई, कपड़े और जूते जैसी श्रेणियां स्थिर रहीं। सोने की कीमतों में गिरावट ने भी मुद्रास्फीति को कम करने में योगदान दिया। महीने-दर-महीने आधार पर, जनवरी 2024 के बाद पहली बार हेडलाइन सीपीआई मुद्रास्फीति में गिरावट आई। रिपोर्ट में सब्जियों, तेलों और फलों जैसे प्रमुख खंडों में सुधार का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed