{"_id":"6424f81963bc4e7fb7044374","slug":"india-ranks-sixth-in-the-world-in-increasing-interest-rates-inflation-is-above-the-prescribed-range-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interest Rates: ब्याज दरें बढ़ाने में भारत दुनिया में छठे स्थान पर, तय दायरे से ऊपर है महंगाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Interest Rates: ब्याज दरें बढ़ाने में भारत दुनिया में छठे स्थान पर, तय दायरे से ऊपर है महंगाई
Thu, 30 Mar 2023 08:16 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:16 AM IST
सार
पिछले साल मई से लेकर अब तक आरबीआई ने रेपो दर में 2.50 फीसदी की वृद्धि की है। अप्रैल में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में एक बार फिर से दरों में 0.25 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में यह 2.75 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
दुनिया के शीर्ष देशों में ब्याज दरों को बढ़ाने के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) छठे स्थान पर है। अमेरिका पहले स्थान पर है। पिछले साल से महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैकों ने दरें बढ़ाने का तरीका अपनाया था। इसके बावजूद ज्यादातर देशों में महंगाई अभी भी उनके तय दायरे से ऊपर ही बनी हुई है।
विज्ञापन
पिछले साल मई से लेकर अब तक आरबीआई ने रेपो दर में 2.50 फीसदी की वृद्धि की है। अप्रैल में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में एक बार फिर से दरों में 0.25 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में यह 2.75 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन
सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है रेपो दर : रॉयटर्स के सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने कहा कि आरबीआई अप्रैल में रेपो दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर सात साल के उच्च स्तर तक ले जा सकता है। कुछ अर्थशास्त्रियों ने कहा, केंद्रीय बैंक आक्रामक रुख को वापस ले लेगा।
विज्ञापन
अगले साल 4 फीसदी से नीचे आ सकती है महंगाई : डच बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास ने कहा, महंगाई संबंधी जोखिम से निपटने के लिए आरबीआई सभी विकल्प खुले रखेगा। महंगाई कैलेंडर वर्ष 2023 में 6.70% फीसदी से ऊपर ही रह सकती है। अगले साल यह 4% के आसपास रह सकती है।
10 माह में दुनिया में ऐसे बढ़ा ब्याज
देश बढ़ीं दरें
अमेरिका 4.75%
कनाडा 4.25%
यूके 4.00%
यूरोपीय संघ 3.50%
ऑस्ट्रेलिया 3.25%
भारत 2.50%
द. कोरिया 2.50%
स्विटजरलैंड 2.25%
चीन -15%