फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India produced record rice, wheat, maize in 2024-25, estimates Centre

Agriculture: भारत में 2024-25 के दौरान चावल, गेहूं, मक्का का होगा रिकॉर्ड उत्पादन, जारी किए गए अग्रिम अनुमान

Mon, 10 Mar 2025 05:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

Agriculture Production : अनुमानों के मुताबिक भारत में 2024-25 में खरीफ खाद्यान्न का उत्पादन 1,663.91 लाख टन और रबी खाद्यान्न (ग्रीष्मकालीन फसल को छोड़कर) 1,645.27 लाख टन हुआ। इस दौरान, खरीफ चावल का उत्पादन 1,206.79 लाख टन और रबी चावल (ग्रीष्मकालीन को छोड़कर) 157.58 लाख टन रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
India produced record rice, wheat, maize in 2024-25, estimates Centre
कृषि सुधार - फोटो : Freepik.com

विस्तार

भारत ने 2024-25 खरीफ सीजन में रिकॉर्ड चावल, गेहूं और मक्का का उत्पादन किया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमानों में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


अनुमानों के मुताबिक भारत में 2024-25 में खरीफ खाद्यान्न का उत्पादन 1,663.91 लाख टन और रबी खाद्यान्न (ग्रीष्मकालीन फसल को छोड़कर) 1,645.27 लाख टन हुआ। इस दौरान, खरीफ चावल का उत्पादन 1,206.79 लाख टन और रबी चावल (ग्रीष्मकालीन को छोड़कर) 157.58 लाख टन रहने का अनुमान है। अनुमानों के अनुसार गेहूं का उत्पादन 1,154.30 लाख टन, जबकि खरीफ मक्का 248.11 लाख टन और रबी मक्का (ग्रीष्मकालीन को छोड़कर) 124.38 लाख टन रह सकता है।
विज्ञापन


2023-24 के खरीफ चावल उत्पादन 1,132.59 लाख टन की तुलना में 2024-25 में उत्पादन 1,206.79 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें 74.20 लाख टन की वृद्धि हो सकती है। रबी चावल का उत्पादन 157.58 लाख टन अनुमानित है। गेहूं का उत्पादन 1154.30 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 1,132.92 लाख टन उत्पादन की तुलना में 21.38 लाख टन अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमानों में आगे बताया गया है कि बाजरा (खरीफ) का उत्पादन 137.52 लाख टन और बाजरा (रबी) का उत्पादन 30.81 लाख टन रह सकता है। इसके अलावा, मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 385.63 लाख टन और मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 174.65 लाख टन अनुमानित है। तुअर और चना का उत्पादन क्रमशः 35.11 लाख टन और 115.35 लाख टन रह सकती है।

मसूर का उत्पादन 18.17 लाख टन अनुमानित है। खरीफ और रबी मूंगफली का उत्पादन क्रमशः 104.26 लाख टन और 8.87 लाख टन होने का अनुमान है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के खरीफ मूंगफली उत्पादन 86.60 लाख टन की तुलना में 17.66 लाख टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 151.32 लाख टन रह सकता है जो पिछले वर्ष के 130.62 लाख टन उत्पादन की तुलना में 20.70 लाख टन अधिक है। रेपसीड और सरसों का उत्पादन 128.73 लाख टन रह सकता है। 


सरकार के अनुमानों में कपास का उत्पादन 294.25 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 4350.79 लाख टन होने की बात कही गई है। ये अनुमान मुख्य रूप से राज्यों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तैयार किए गए हैं। भारत में तीन फसल मौसम हैं। ग्रीष्मकालीन, खरीफ और रबी। जून-जुलाई के दौरान बोई जाने वाली और मानसून की बारिश पर निर्भर खरीफ फसलें अक्तूबर-नवंबर में काटी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed