फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India needs $2.2 trillion investment in infrastructure, cement industry has a big role to play: Karan Adani

Adani: भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में 2.2 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत, सीमेंट उद्योग की बड़ी भूमिका: करण अदाणी

Tue, 10 Jun 2025 06:00 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

सीमेंट उद्योग कंपनी एससी के चेयरमें ने कहा कि भारत की 2030 तक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे में लगभग 2.2 ट्रिलियन  डॉलर के निवेश की जरूरत है। इससे सीमेंट उद्योग को बहुत लाभ मिलेगा और इसका विस्तार होगा।  
 

विज्ञापन
India needs $2.2 trillion investment in infrastructure, cement industry has a big role to play: Karan Adani
अदाणी समूह - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमेंट उद्योग आने वाले वर्षों में भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला है। एसोसिएटेड सीमेंट कंपनीज (एसीसी) के चेयरमैन करण अदाणी ने यह बात कही। उनके अनुसार साल 2030 तक बुनियादी ढांचे में अनुमानित 2.2 ट्रिलियन डॉलर के निवेश से इस क्षेत्र को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन

कंपनी ने अप्रैल 2025 में 100 एमपीटीए उत्पाद लक्ष्य को किया हासिल

एसीसी अंबुजा सीमेंट का हिस्सा है। इसके पास अरबपति गौतम अदणी समूह का सीमेंट कारोबार है। कंपनी ने अप्रैल 2025 में 100 मिलियन टन सालाना (एमपीटीए) उत्पाद क्षमता का मुकाम हासिल किया है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक 140 मिलियन टन सालाना उत्पाद क्षमता तक पहुंचना है। कंपनी की ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

देश की आर्थिक महत्वकांक्षाओं के लिए 2.2 ट्रिलियन डॉलर का निवेश जरूरी

करण अदाणी ने कहा कि भारत की 2030 तक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में लगभग 2.2 ट्रिलियन डॉलर के निवेश की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीमेंट क्षेत्र महत्वपूर्ण विस्तार के लिए तैयार है। इसकी रणनीतिक प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीसी डिजिटलीकरण और स्थिरता को अपना रहा

एसीसी चेयरमैन ने आगे कहा कि अदाणी समूह ने बंदरगाहों, रेलवे और सड़क नेटवर्क सहित दूसरे बुनियादी ढांचे को बनाया है। इसमें एससी ने महत्वपूर्ण लागत दक्षता, सुव्यवस्थित संचालन और डिलीवरी गति हासिल की है। इसके अलावा, एसीसी डिजिटलीकरण और स्थिरता को भी अपना रहा है, परिचालन दक्षता बढ़ाने और ईएसजी लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed