फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India may downsize imports from Malaysia after Kashmir remark at UN

मलयेशिया ने दिया पाक का साथ, भारतीय कारोबारियों ने पॉम ऑयल पर दिया झटका

Tue, 15 Oct 2019 10:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 15 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
India may downsize imports from Malaysia after Kashmir remark at UN

कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान का साथ देने वाले मलयेशिया को भारतीय कारोबारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। भारतीय कारोबारियों ने मलयेशिया से पाम ऑयल (Palm Oil) के नए सौदे करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि भारत सरकार ने इस संबंध में अभी कोई कदम नहीं उठाया है। मगर कारोबारियों ने पहले ही सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत के तेल कारोबारियों ने अगले महीने होने वाले पाम ऑयल आयात के सौदों को रोक दिया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक हमारे लिए देश पहले है और कारोबार बाद में। हमारे पास इंडोनेशिया से तेल खरीदने का विकल्प है।

विज्ञापन

प्रति वर्ष भारत 90 लाख टन का होता है आयात

बता दें कि प्रति वर्ष भारत 90 लाख टन पाम ऑयल आयात करता है। ज्यादातर तेल इंडोनेशिया और मलयेशिया से ही आता है। इसके अलावा अर्जेंटीना और यूक्रेन से भी तेल आयात किया जाता है। इस साल जनवरी से सितंबर तक 39 लाख टन ऑयल मलयेशिया से आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार जल्द ही मलयेशिया के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती है। मलयेशिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत की कार्रवाई को गलत बताने के बाद भारत सरकार मलयेशिया के खिलाफ व्यापारिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसके मद्देनजर सरकार ने सख्त संदेश भी भेज दिया है।

आयात पर लग सकता है प्रतिबंध 

बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मलयेशिया से आयात होने वाले पाम ऑयल ( Palm Oil ) पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध की घोषणा हो सकती है। 

प्रति वर्ष भारत 90 लाख टन का होता है आयात

एक एजेंसी की रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से यह बात प्राप्त हुई है। बता दें कि प्रति वर्ष भारत 90 लाख टन पाम ऑयल आयात करता है। ज्यादातर तेल इंडोनेशिया और मलयेशिया से ही आता है। इसके अतिरिक्त अर्जेंटीना और यूक्रेन से भी तेल आयात किया जाता है। कुल खाद्य तेल की खपत में पाम ऑयल का हिस्सा करीब दो तिहाई है। 

साल 2019 में जनवरी से सितंबर तक सबसे अधिक पाम ऑयल मलयेशिया से ही आयात किया गया था। इस अवधि में 39 लाख टन ऑयल मलयेशिया से आया था। लेकिन अब इस पर सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध लगा सकती है। 

मलयेशिया के पीएम ने दिया  बयान

हालांकि इस संदर्भ में मलयेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा था कि उन्हें भारत से इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। तेल पर प्रतिबंध लगाने की खबर के बाद मलयेशिया में पाम ऑयल में पिछले पांच दिनों के मुकाबले भाव में कमी देखी गई है।

पाकिस्तान से बात करने की दी थी सलाह

बता दें कि पिछले महीने मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर टिप्पणी करते हुए इसे भारत का आक्रमण करार दिया था। उन्होंने भारत को पाकिस्तान से बात करने की सलाह भी दी थी। तब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि वे मलयेशिया सरकार को कहेंगे कि वह कोई भी बयान देने से पहले हकीकत को समझ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed