फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Manufacturing Activities PMI in july strongest rate of growth in three months

विनिर्माण क्षेत्र: जुलाई में आई तीन महीनों की सबसे तेज वृद्धि, 55.3 अंक पर रहा पीएमआई

Mon, 02 Aug 2021 01:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 02 Aug 2021 01:48 PM IST
सार

जुलाई में इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 55.3 अंक हो गया। 50 से अधिक अंक का अर्थ गतिविधियों में विस्तार होता है।

विज्ञापन
India Manufacturing Activities PMI in july strongest rate of growth in three months
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay

विस्तार

जुलाई में आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 55.3 अंक हो गया। यह पिछले तीन महीनों में सबसे मजबूत वृद्धि दर है। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार इससे पिछले महीने जून में यह 48.1 अंक पर था। मांग में सुधार और कोरोना वायरस महामारी के स्थानीय प्रतिबंधों में ढील से जुलाई 2021 में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


संकुचन को दर्शाता है 50 से नीचे का अंक 
मालूम हो कि पीएमआई के तहत, 50 से अधिक अंक का अर्थ गतिविधियों में विस्तार होता है, वहीं 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। इस संदर्भ में आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोलीन्ना डी लीमा ने कहा कि, 'भारत ता विनिर्माण उद्योग जून में हुई गिरावट से उबरता हुआ दिखआ दिया। इस दौरान उत्पादन में तेज गति से बढ़त आई। वहीं एक तिहाई से भी ज्यादा कंपनियों ने मासिक उत्पादन में बढ़ोतरी की बात कही।'
विज्ञापन


कैलेंडर वर्ष 2021 में  9.7 फीसदी की वार्षिक वृद्धि की उम्मीद 
कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 9.7 फीसदी की वार्षिक वृद्धि की उम्मीद है। रोजगार की बात करें, तो इस पर डी लीमा ने कहा कि जुलाई में रोजगार के मोर्चे पर हालात में थोड़ा सुधार देख गया है। लेकिन इस संदर्भ में कुछ भी ठोस कहना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2020 के बाद जून में आया था 50 अंक से नीचे 
जून में यह सूचकांक जुलाई 2020 के बाद पहली बार 50 अंक से नीचे गिर गया था। तब ताजा व्यापार आशावाद में कमी आई थी, साथ ही लोगों का बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ा था। मार्च 2022 में खत्म हो रहे मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान हैं कि नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 14.4 फीसदी रह सकती है। दूसरी और आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के अनुसार भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 9.5 फीसदी रहने का अनुमान है। पहले यह 10.5 फीसदी रहने का अनुमान था। यह गिरावट दूसरी लहर की वजह से हुई। 


इलेक्ट्रॉनिक डाटा इंटरचेंज (ईडीआई) और एसईजेड के अनुसार 22 से 31 जुलाई 2021 तक 12.69 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो 2020-21 की समान अवधि से 53.09 फीसदी (8.29 अरब डॉलर)  ऊपर है। 2019-20 की समान अवधि से यह 52.70 फीसदी (8.31 अरब डॉलर) अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed