{"_id":"682acd29e8f653a8340182d9","slug":"india-maldives-sign-13-mous-to-implement-projects-under-indian-grant-assistance-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Maldives Deal: भारत, मालदीव ने 13 समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर, क्या है डील यहां जानिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Maldives Deal: भारत, मालदीव ने 13 समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर, क्या है डील यहां जानिए
Mon, 19 May 2025 11:48 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 19 May 2025 11:48 AM IST
सार
भारत ने मालदीव के साथ 13 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत द्वीपीय देश में नौका सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 मिलियन एमवीआर अनुदान दिया जाएगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात करते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने मालदीव के साथ 13 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत द्वीपीय देश में नौका सेवाएं बढ़ाने के लिए 100 मिलियन एमवीआर अनुदान दिया जाएगा। जिससे समुद्री संपर्क का विस्तार होगा और सामुदायिक आजीविका में सुधार होगा।
विज्ञापन
रविवार को हस्ताक्षरित सहमति पत्र भारतीय अनुदान सहायता योजना- उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) चरण III के तहत कार्यान्वित की जाने वाली परियोजनाओं के लिए हैं।
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हस्ताक्षर समारोह विदेश मंत्रालय में हुआ, जो दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होती साझेदारी में एक और मील का पत्थर साबित हुआ।
विज्ञापन