फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Looking For crude Oil Storage in America and Other commercially viable Places

अमेरिका व अन्य स्थानों पर तेल भंडारण की तलाश कर रहा है भारत: धर्मेंद्र प्रधान

Tue, 29 Sep 2020 04:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 29 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
India Looking For crude Oil Storage in America and Other commercially viable Places
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारत आपूर्ति पक्ष के जोखिम को कम करने के लिए अमेरिका और वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य अन्य स्थानों में कच्चे तेल का भंडारण करने की संभावनाएं तलाश रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। 

विज्ञापन


30 से ज्यादा देशों से तेल का आयात करता है भारत
भारत ने तेल आयात में विविधता लाने के लिए उतार-चढ़ाव भरे पश्चिम एशिया के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं के अलावा अमेरिका, रूस और अंगोला से लंबे समय तक कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए समझौता किया है। उन्होंने 'अत्मनिर्भर भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा' पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब 30 से अधिक देशों से कच्चे तेल का आयात कर रहा है, जिसमें अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


17 जुलाई को अमेरिका से साथ किया था समझौता
उन्होंने कहा, 'हम अमेरिका और अन्य व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य स्थानों में कच्चे तेल के भंडारण की संभावनाएं तलाश रहे हैं।' भारत और अमेरिका ने 17 जुलाई को आपातकालीन कच्चे तेल भंडार के संबंध में एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत भारत द्वारा अमेरिकी आपातकालीन भंडार में तेल भंडारण करने की संभावना शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस के आयात में लाई जा रही विविधता 
भारत इस समय पूर्वी और पश्चिमी तट पर तीन स्थानों में 53.3 लाख टन (लगभग 3.8 करोड़ बैरल) तेल का भंडारण करता है। इससे देश की मुश्किल से 9.5 दिनों की जरूरत पूरी हो सकती है। प्रधान ने बताया कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका, रूस और अंगोला में अपन समकक्षों के साथ नए दीर्घावधि के करार किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह गैस के आयात में भी विविधता लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed