फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is the world's third largest ecosystem for startups, contribution of youth is important

Indian Startups: स्टार्टअप्स के लिए  भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम, युवाओं का योगदान अहम

Tue, 20 Dec 2022 05:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

Indian Startups: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के युवा ही स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर अमृतकाल के ध्वजवाहक होंगे। भारत स्टार्टअप्स के लिए दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इकोसिस्टम के रूप में विकसित हुआ है।

विज्ञापन
India is the world's third largest ecosystem for startups, contribution of youth is important
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, पीएम मोदी के सपनों के अनुरूप सभी क्षेत्रों में उभरते ‘नया भारत और युवा भारत’ देश-दुनिया में अपनी नई पहचान पेश कर रहा है। अब युवा नौकरी मांगने की जगह नौकरी मुहैया कराने की राह पर हैं। देश आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में युवा शक्ति की बदौलत नए प्रतिमान गढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा अवस्था में पीएम ने नया भारत और युवा भारत का सपना देखा था। विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से देश की प्रगति बताती है कि उनका सपना साकार हो रहा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। युवा तन-मन से देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्टार्टअप से बदल रही युवाओं की तकदीर
स्मृति ने कहा, तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप से युवाओं की तकदीर बदल रही है। वर्ष 2014 में जहां देश में महज 720 स्टार्टअप थे, वहीं आज इनकी संख्या 84400 पहुंच गई है।
विज्ञापन


देश के युवा दे रहे नौकरियां
ईरानी ने कहा, सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा कर देश का युवा अब जॉब मांगने की जगह जॉब देने की ओर बढ़ रहा है। इसमें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप, स्टैंड अप इंडिया, आत्मनिर्भर योजना, गरीब कल्याण जैसी योजनाओं का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल निर्माण में अब नंबर दो
स्मृति ने कहा, कभी हम मोबाइल फोन के सबसे बड़े आयातक थे। अब मोबाइल निर्माण में दूसरे स्थान पर हंै। सात महीने में मोबाइन फोन निर्यात 5 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।

शिक्षा क्षेत्र की भी बदल रही तस्वीर : नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा, बड़े सुधारों के साथ शिक्षा क्षेत्र की भी तस्वीर बदल रही है। मातृभाषा में शिक्षा को महत्व दिया गया है। 20 विश्व स्तरीय इंस्टीट्यूट ऑफ इमिनेंस की स्थापना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed