फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is the best country for investment Piyush Goyal said Big Opportunities for the world in India

Investment in India: भारत निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ देश, पीयूष गोयल ने कहा- दुनिया के लिए यहां बड़े अवसर

Wed, 25 May 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दावोस/नई दिल्ली।
एजेंसी, दावोस/नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 May 2022 06:42 AM IST
सार

विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार और कंपनियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन
India is the best country for investment Piyush Goyal said Big Opportunities for the world in India
दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में स्विस व्यापार मंत्री से मिले पीयूष गोयल। - फोटो : Twitter@PiyushGoyal

विस्तार

भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश है। यहां वैश्विक निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर हैं। इसलिए उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेवा क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार और कंपनियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। भारतीय उद्योग परिसंघ और डेलॉय के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दावोस में इस बार भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही है। महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के बिना रिकॉर्ड 250 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया। गोयल ने वैश्विक कारोबारियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि भारत की आबादी युवा है। यहां कौशल की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंचा
पेट्रोलियम पदार्थों, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन से देश के निर्यात 1-21 मई के बीच 21.1 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के दूसरे सप्ताह (15-21 मई) में कुल निर्यात करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.03 अरब डॉलर पहुंच गया। मई के लिए निर्यात के आंकड़े सरकार जून में जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों में सबसे ज्यादा 81 फीसदी बढ़ोतरी
21 मई तक पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में 81.1 फीसदी तेजी रही। इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में करीब 17 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में करीब 44 फीसदी बढ़ोतरी रही। इससे पहले अप्रैल में निर्यात 30.7 फीसदी बढ़कर 40.19 अरब डॉलर रहा था। आयात भी 30.97 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 60.3 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed