फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is now a deal maker not a deal breaker says Union Minister Piyush Goyal

Piyush Goyal: भारत अब डील ब्रेकर नहीं बल्कि डील मेकर, वाणिज्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Jun 2022 10:48 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज विश्व स्वीकार करता है कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन में अन्य देशों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अच्छे निर्णय लेने में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
India is now a deal maker not a deal breaker says Union Minister Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : twitter/PiyushGoyal

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज विश्व स्वीकार करता है कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन में अन्य देशों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अच्छे निर्णय लेने में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। विभिन्न मुद्दों पर भारत की स्थिति तथ्यों, सच्चाई और संवेदनशीलता से समर्थित है। गोयल ने कहा कि भारत अब डील मेकर है डील ब्रेकर नहीं है। 

विज्ञापन


इससे पहले पीयूष गोयल ने ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित उपभोक्ता शिकायतें बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले महीने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर पंजीकृत कुल शिकायतों में से 38-40 प्रतिशत ई-कॉमर्स व्यापार से संबंधित थीं। प्रभावी और त्वरित उपभोक्ता विवाद निवारण पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए गोयल कहा कि उपभोक्ता आयोग ही उन उपभोक्ताओं के लिए एकमात्र आशा की किरण है। लंबित मामलों की बढ़ती संख्या और न्याय मिलने में देरी चिंता का कारण है जिससे सामूहिक प्रयास से निपटने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


गोयल ने सुझाव दिया कि सुनवाई स्थगन की संख्या को कम करने, जिला अदालतों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, मध्यस्थता को बढ़ावा देने, ई-फाइलिंग और ई-निपटान से लंबित मामलों को कम करने में मदद मिलनी चाहिए। इस अवसर पर उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इंटरनेट आधारित आर्थिक गतिविधियों के बढ़ते केंद्रीकरण के बीच उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में उपभोक्ता अदालतों की बड़ी भूमिका है। इस केंद्रीकरण के साथ बड़ी कंपनियों की ताकत बढ़ रही है और उपभोक्ताओं के प्रति शक्ति का असंतुलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटरनेट के आने पर यह सोचा गया था कि इससे लोकतंत्रीकरण और विकेंद्रीकरण होगा लेकिन आज सभी आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे केंद्रित हो चली हैं। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स, टैक्सी परिचालक कंपनियों, खाद्य एवं पेय व्यवसाय में दो-तीन प्रमुख कंपनियां ही रह गई हैं। इसी तरह दूरसंचार सेवाओं में भी चार प्रमुख कंपनियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed