फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Inc urged government to provide incentives for employment generation amid coronavirus

कोरोना: रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन चाहता है इंडिया इंक, कौशल प्रशिक्षण खोलने का आग्रह

Sat, 15 May 2021 02:56 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 15 May 2021 02:56 PM IST
सार

इंडिया इंक ने सरकार से रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने का आग्रह किया है। सीआईआई ने वाणिज्य मंत्रालय को सिफारिश की है कि सरकार को ईपीएफओ और ईएसआईसी के तहत नामांकित लोगों के लिए, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है, कौशल प्रशिक्षण खोलना चाहिए।

विज्ञापन
India Inc urged government to provide incentives for employment generation amid coronavirus
नौकरी - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर न सिर्फ हजारों लोगों की जान ले रही है, बल्कि लाखों की जीविका भी छीन रही है। नौकरी गंवाने के साथ देश में बेरोजगारी दर भी तेजी से बढ़ रही है। इंडिया इंक ने सरकार से कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर के मद्देनजर रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


कौशल प्रशिक्षण खोलने का आग्रह
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने वाणिज्य मंत्रालय को सिफारिश की है कि सरकार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत नामांकित लोगों के लिए, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है, कौशल प्रशिक्षण खोलना चाहिए। इससे उच्च विकास क्षेत्रों के लिए एक समर्पित कुशल कार्यबल तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पिछले साल रिकॉर्ड 27 फीसदी बेरोजगारी 
मालूम हो कि लंबे लॉकडाउन की वजह से पिछले साल बेरोजगारी दर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मई 2020 को बेरोजगारी दर का आंकड़ा 27.11 फीसदी पर था जो आर्थिक सुधारों के बाद 17 जनवरी 2021 को घटकर 4.66 फीसदी पर आ गया था। 27 दिसंबर को बेरोजगारी दर 9.5 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में बेरोजगारी दर नौ मई को समाप्त सप्ताह में 8.67 फीसदी के साथ चार महीने के शीर्ष पर पहुंच गई थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि गांवों के मुकाबले शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 1.64 फीसदी बढ़कर 11.72 फीसदी पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर लगातार नीचे रही। नौ मई को समाप्त सप्ताह में ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.29 फीसदी थी जो उसके एक हफ्ते पहले 7.35 फीसदी और चार अप्रैल को 8.58 फीसदी थी। 


राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3,26,332 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,883 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को देश में कुल 3,43,122 मामले सामने आए थे जबकि 3994 मरीजों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed