फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India import of cheap crude oil from Russia has reached a record high in the month of May

व्यापार: भारत ने रूस से मई में खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल हर दिन 19.6 लाख बैरल का किया गया आयात

Mon, 05 Jun 2023 06:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 06:34 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने मई में रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया, जो अप्रैल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
India import of cheap crude oil from Russia has reached a record high in the month of May
पेट्रोल-डीजल क्रूड ऑयल - फोटो : iStock

विस्तार

भारत का रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात मई माह में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। रूस से आयात सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका से सामूहिक रूप से खरीदे गए तेल के आंकड़े को भी पार कर गया है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने मई में रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया, जो अप्रैल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस का हिस्सा 42 प्रतिशत हो गया है जो यूक्रेन युद्ध से पहले एक फीसदी से भी कम था। यह हाल के वर्षों में किसी एक देश के लिए सबसे अधिक हिस्सेदारी है। मई में सऊदी अरब से भारत ने तेल का आयात घटाकर 5,60,000 टन कर दिया। यह फरवरी, 2021 के बाद निचला स्तर है। 
विज्ञापन


ओपेक का हिस्सा 90% से घटकर 39 फीसदी पर
मई में तेल निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक की भारत के कच्चा तेल आयात में हिस्सेदारी घटकर अपने सार्वकालिक निचले स्तर 39 प्रतिशत पर आ गई। पहले यह हिस्सा 90 प्रतिशत तक होता था। मई में भारत ने हर दिन 47 लाख बैरल तेल आयात किया। इसमें ओपेक का हिस्सा 18 लाख बैरल था। अप्रैल में यह 21 लाख बैरल से नीचे था। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत के आयात में रूसी तेल का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है। यह लगातार आठवां महीना है जब रूस, भारत का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed