{"_id":"5f17ec799df772050028243f","slug":"india-hiring-sentiment-to-pick-up-for-april-to-september-amid-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर हो रही है भारत की स्थिति, इन सेक्टर्स में हो रहीं भर्तियां, लोगों के लिए नौकरी का मौका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बेहतर हो रही है भारत की स्थिति, इन सेक्टर्स में हो रहीं भर्तियां, लोगों के लिए नौकरी का मौका
Wed, 22 Jul 2020 01:06 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से देश में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सभी उद्योगों को इसकी मार झेलनी पड़ी है। उसकी वजह से देश में रोजगार पर भी गहरा असर पड़ा है। हालांकि अब रोजगार में सुधार हो रहा है। भारत में लॉकडाउन हटने के बाद रिक्रूटमेंट सेंटीमेंट में सुधार आया है।
विज्ञापन
21 सेक्टर्स की 800 से ज्यादा कंपनियों पर नजर रखने वाली स्टाफिंग फर्म टीमलीज के अनुसार, अप्रैल से सितंबर तक हायरिंग इंटेंट 18 फीसदी हो गया है। जबकि लॉकडाउन के दौरान यानी 25 मार्च से सात जून तक की अवधि के दौरान यह 11 फीसदी था।
विज्ञापन
अलग-अलग राज्यों में इतना है हायरिंग इंटेंट
मालूम हो कि हायरिंग इंटेट ऐसे नियोक्ताओं का फीसदी है, जो इस अवधि के दौरान कर्मचारियों की भर्ती कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों की बात करें, तो सबसे ज्यादा हायरिंग इंटेंट बंगलूरू में 21 फीसदी है। वहीं दिल्ली में यह 19 फीसदी, हैदराबाद में 15 फीसदी, चंडीगढ़ में 14 फीसदी और कोलकाता व मुंबई में यह 12 फीसदी है। अक्तूबर 2019 से लेकर मार्च 2020 के दौरान यह आंकड़ा 96 फीसदी था।
विज्ञापन
भारत की स्थिति बेहतर
वहीं अगर अलग-अलग देशों की बात करें, तो यह आंकड़ा अमेरिका में 8 फीसदी, यूरोप में 9 फीसदी और मध्यपूर्व में 11 फीसदी है। इसकी तुलना में भारत में स्थिति काफी बेहतर है। महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले यह काफी कम है, लेकिन इसमें सुधार आने का मतलब यह है कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है।
इन सेक्टर्स में हायरिंग गतिविधियां हुई बेहतर
इस संदर्भ में टीमलीज की सह संस्थापक और ईवीपी रितुपर्णा चक्रव्रर्ती ने कहा कि यदि बड़े शहरों में लॉकडाउन नहीं हुआ, तो चालू वित्त वर्ष की बाकी की अवधि में हायरिंग इंटेट लगातार बढ़ सकता है। भारत में रिक्रूटमेंट गतिविधियों में तेजी दिखने लगी है।
हेल्थकेयर एंड फार्मा, एजुकेशन सर्विसेज, ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप्स, एग्रीकल्चर एंड एग्रो-केमिकल्स, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर्स में रिक्रूटमेंट की सबसे अधिक गतिविधियां देखने को मिली हैं। इन सेक्टर्स लोगों को भर्ती करने की योजना है।
संक्रमण के मामलों में तेजी
हालांकि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शोधकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अध्ययन में देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात सामने आ रही है, लेकिन केंद्र सरकार मानने से इनकार कर रही है। हालांकि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले दो दिनों की तुलना में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन बुधवार को फिर मामलों में तेजी आई। बुधवार को 37,724 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।